Bobby Deol Wish Tania Deol on Her Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने धांसू कमबैक ने सभी फैन्स को हैरान कर दिया है। हाल ही में उन्हें फिल्म 'एनिमल' में विलेन के रोल में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए। 'एनिमल' की सफलता के अलावा बॉबी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी तानिया देओल (Tania Deol) के साथ एक बेहद प्यारी और रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद अब लोगों ने भी कमेंट्स में तारीफ करनी शुरू कर दी है।
बॉबी देओल ने पत्नी तानिया के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन दिया, 'मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बधाई।' फैन्स ने इस फोटो को देखने के बाद बॉबी देओल और तानिया देओल की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में एक बताया है। बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना और राहुल देव जैसे सेलेब्स ने भी तानिया को जन्मदिन की बधाई दी है।
बता दें बॉबी देओल और तानिया के दो बच्चे हैं। ये कपल इस समय अपनी शादीशुदा लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। 'एनिमल' की सफलता के बाद बॉबी देओल की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल को जल्द ही धांसू वेब सीरीज 'आश्रम' के नेक्स्ट पार्ट में देखा जाएगा।
