बॉलीवुड

प्रोफेसर व्हाइट नॉइस बनकर नया बम फोड़ने वाले हैं बॉबी देओल, लेटेस्ट पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की धकड़ने

Bobby Deol Share New Poster: बॉबी देओल अब आराम करने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह अपने फैंस के लिए बैक टू बैक प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। कुछ देर पहले उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक शेयर किया। जो एकदम अलग नजर आ रहा है, बॉबी देओल किस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं, आइए बताते हैं।

Image

Image Source: Instagram

Bobby Deol Share New Poster: फैंस के दिलों की जान एक्टर बॉबी देओल( Bobby Deol) , इन दिनों इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड आसमान छू रही है। हाल ही में बॉबी देओल 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। जिसमें उनके किरदार को खूब प्रशंसा भी मिली। इस सीरीज के बाद बॉबी देओल के फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टार मूवी 'अल्फा' में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ एक्टर ने अब एक और नए प्रोजेक्ट से पर्दा हटा दिया है। बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग प्रोजेक्ट का शानदार पोस्टर शेयर किया है। जिसे देखकर जनता के दिलों की धड़कन बढ़ गई है।

बॉबी देओल ने एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह आँखों पर चश्मा लगाए हुए, एकदम खूंखार लग रहे हैं। लंबे बाल और सफेद ढाढ़ी में वह एकदम प्रोफेसर वाली वाइब दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है , " कमिंग सून प्रोफेसर व्हाइट नॉइस"। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ' पॉपकॉर्न-पॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है, अक्टूबर 19' पोस्ट के साथ हैशटैग दिया है "आगलगादेंगे"। अब यह पोस्टर कौन सी फिल्म या सीरीज का यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन देखने में यह कमाल का लग रहा है।

फैंस ने किया रिएक्ट

बॉबी देओल की इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आप पहले ही आग लगा चुके हो। एक यूजर ने इसे 'किलर' लुक का टैग दिया। वहीं दूसरी तरफ फैंस उन्हें लॉर्ड बॉबी कहकर बुला रहे हैं। उनका यह लुक किरदार के लिए ससपेन्स बना रहा है।

अल्फा का है लुक?

बॉबी देओल के इस लुक को लॉग अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' से जोड़कर देख रहे हैं। अल्फा में आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और शरवरी वाघ( Sharvari Wagh) लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में बॉबी देओल( Bobby Deol) का किरदार भी अहम है। हालांकि यशराज फिल्म्स ने अभी तक इन किरदारों से पर्दा नहीं हटाया है। हो सकता है यह लुक फिल्म से ही जुड़ा हो जिसे देकर बॉबी देओल फैंस को हिंट देना चाहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article