बॉलीवुड

Bobby Deol ने एयरपोर्ट पर फैन को दिया धक्का! एनिमल के सुपरहिट होते ही सिर पर चढ़ा घमंड

Bobby Deol Troll For Allegedly Pushing Fan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने 'एनिमल' के जरिए खूब वाहवाही लूटी। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में बॉबी देओल फैन को धक्का देते नजर आए।

Image

बॉबी देओल ने एयरपोर्ट पर दिया फैन को धक्का!

Bobby Deol Troll For Allegedly Pushing Fan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर फिल्म 'एनिमल' के जरिए बॉबी देओल मानो छा गए। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो ताबड़तोड़ कमाई की ही। साथ ही अपनी एक्टिंग से भी फैंस के दिलों-दिमाग में तहलका मचा दिया। लेकिन अपने एक वीडियो के कारण बॉबी देओल (Bobby Deol) लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

बॉबी देओल (Bobby Deol) का यह वीडियो एयरपोर्ट से जुड़ा है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ जल्दबाजी में कहीं जाते नजर आए। लेकिन उनके रास्ते में एक शख्स आ गया, जिसे बॉबी देओल ने हाथ से साइड कर दिया। इस वीडियो को लेकर एक्टर पर आरोप लगा कि उन्होंने शख्स को धक्का दिया है। अपने इस वीडियो के कारण बॉबी देओल ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने लिखा, "इन बॉलीवुड सितारों का यही है, जरा सा फेम मिलते ही सबकुछ भूल जाते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अपने फैंस का शुक्रगुजार रहो, उन्हीं के कारण तुम लोग यहां पर हो।" एक यूजर ने बॉबी देओल के एटीट्यूड को ताना मारते हुए लिखा, "इस तरह का एटीट्यूड लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते।"

बॉबी देओल (Bobby Deol) को जहां कुछ यूजर ने ताने मारे तो वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए लिखा, "ध्यान से देखो वीडियो, वो उस शख्स को धक्का नहीं दे रहे बल्कि साइड कर रहे हैं।" इन सबसे इतर बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह 'वेलकम बैक टू द जंगल' और 'अपने 2' जैसी मूवीज में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article