बॉलीवुड

'मैं उनकी सुनता भी नहीं था...' जब धर्मेंद्र से बगावत पर उतर आए बॉबी देओल, पिता की दूसरी शादी ने मचाया था कोहराम!

Bobby Deol Once Turned Rebellious Against Father Dharmendra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वह पिता के खिलाफ हो गए थे। इतना ही नहीं, दोनों का रिश्ता बुरे दौर से भी गुजर चुका है।

Image

फोटो क्रेडिट- धर्मेंद्र इंस्टाग्राम, बॉबी देओल इंस्टाग्राम

Bobby Deol Once Turned Rebellious Against Father Dharmendra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। बॉबी देओल को अक्सर देखा गया है कि वह अपने पिता धर्मेंद्र का बहुत सम्मान करते हैं। बॉबी देओल ने आज धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने पिता के लिए अपने दिल की बातें बयां कीं। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता है कि बॉबी देओल (Bobby Deol) और धर्मेंद्र का रिश्ता एक बार मुश्किल दौर से भी गुजर चुका है। खुद 'एनिमल' एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि वह अपने पिता धर्मेंद्र से बगावत पर उतर आए थे और उनकी सुनते तक नहीं थे।

बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने थ्रोबैक इंटरव्यू में धर्मेंद्र संग बिगड़े रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं पहली बार 18 साल की उम्र में डिस्को गया था। इसके बाद मेरे अंदर एक बागी का जन्म हुआ। कई सालों तक मैं अपने माता-पिता को नजरअंदाज करता रहा। मैं अपने पिता के शब्दों को भी नजरअंदाज करता था। यहां तक कि अगर वो कोई चीजें मुझे समझाते थे मेरे अच्छे के लिए भी तो भी मैं बिल्कुल आंखें बंद कर लेता था और उन्हें न सुनने की जिद्द पकड़ बैठा था कि मुझे उन्हें सुनना ही नहीं है। वो ऐसा वक्त था जब मेरे पिता के साथ मेरे रिश्ते सबसे बुरी दौर से गुजरे थे।"

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देओल परिवार में असली अनबन धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी की शादी के बाद शुरू हुई थी। धर्मेंद्र ने पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होने के बाद भी हेमा मालिनी संग शादी रचाई थी। उनकी इस शादी ने प्रकाश कौर का तो दिल तोड़ा ही, साथ ही परिवार में भी तूफान मचा दिया था। हालांकि वक्त के साथ-साथ चीजें ठीक होती चली गईं। लेकिन न तो हेमा मालिनी ने कभी धर्मेंद्र की घर की चौखट लांघी और न ही प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी से मुलाकात की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article