बॉलीवुड

'आप बेस्ट है भैया' सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीजर देख Bobby Deol का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 08:52 PM IST

Bobby Deol on Batwara 1947: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। इस बीच बॉबी देओल ने अपने भाई के लिए खास पोस्ट शेयर की।

Image

बॉबी देओल ने सनी देओल की फिल्म पर दिया रिएक्शन (Image Source: IMDb)

Bobby Deol on Batwara 1947: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म अल्फा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म अल्फा की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। बॉबी देओल ने ये पोस्ट फिल्म अल्फा को लेकर नहीं बल्कि अपने बड़े भाई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर किया है। तो चलिए जानते हैं बॉबी देओल ने सनी देओल की फिल्म को लेकर क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

बॉबी देओल ने की सनी देओल की तारीफ

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने भी अपने भाई का हौसला बढ़ाते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए बॉबी देओल ने लिखा कि 'आप सबसे बेहतरीन हो, भैया! इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आपको और पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं। टीजर शानदार लग रहा है। पूरा यकीन है कि ये फिल्म कमाल करने वाली है।'

कब रिलीज होगी 'अल्फा'

इस पोस्ट के अलावा बॉबी देओल फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म अल्फा कल यानी 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ-साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी अहम रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी कैमियो करने वाले हैं। बॉबी देओल की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article