बॉलीवुड

Blessed Be The Evil: कंगना रनौत के हाथ लगा धांसू हॉलीवुड प्रोजेक्ट, अब चमकेगी किस्मत

Kangana Ranaut's Blessed Be The Evil: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनके हाथ एक धांसू हॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है। बताया जा रहा है कि कंगान रनौत को आने वाले दिनों में फिल्म 'ब्लेस्ड बी द एविल' (Blessed To Be The Evil) में नजर आएंगी।

Image

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut's Blessed Be The Evil: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। साल 2025 में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद कंगना रनौत हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा है कंगान रनौत की नेक्स्ट एक हॉरर ड्रामा होगी।

हॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं कंगना रनौत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत हॉलीवुड हॉरर ड्रामा मूवी 'ब्लेस्ड बी द एविल' में नजर आएंगी। कंगना रनौत के साथ इस मूवी में टायलर पोसी और स्कारलेट रोज स्टेलोन भी नजर आएंगी। वैराइटी के अनुसार इस मूवी की शूटिंग गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू की जाएगी। फिल्म को लोएँस मूवीज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। 'ब्लेस्ड बी द इविल' को डायरेक्ट अनुराग रुद्र करेंगे। कंगना रनौत को इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

कंगना रनौत की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला था। इस फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस केवल 26 करोड़ रुपये के लगभग रहा था। 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में कंगान रनौत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिलहाल कंगना रनौत भारत की लोकसभा में सांसद के रूप में कार्यरत हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article