बॉलीवुड

Aaliya Siddiqui न दिखा पाएंगी अपना कमाल? Bigg Boss OTT 2 में होगा मिड एविक्शन, मेकर्स कर सकते हैं आउट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 06:40 PM IST

Aaliya Siddiqui in Bigg Boss OTT 2: हालांकि, शो में इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान ने आलिया को आईना दिखाया था। उन्होंने सिद्दीकी को अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कैमरे पर बात करने को लेकर फटकारा था।

Image

आलिया सिद्दीकी जाने-माने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी हैं। (वीडियो स्क्रीनग्रैबः इंस्टाग्राम)

Aaliya Siddiqui in Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-2 से आउट हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शो में मिड एविक्शन (बीच में से ही कोई बेघर) हो सकता है। मेकर्स इस दौरान आलिया का बाहर का दरवाजा दिखा सकते हैं।

दरअसल, बिग बॉस के घर में सेकेंड वीक का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है, जिसमें आलिया के साथ जिया शंकर के लिए मुश्किलें खड़ी हुईं। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्दीकी की वाइफ का पत्ता कटना लगभग तय है। हालांकि, जिया ने शो में अपनी जगह के साथ लोगों के बीच पहचान भी बना ली है। ऐसे में उनके आउट होने की आशंका कम ही है।

Aaliya Siddiqui in BB OTT 2

Aaliya Siddiqui in BB OTT 2

दोनों में कौन आउट होगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, मगर इससे पहले दो पहले दो लोग आउट हो चुके हैं। इनमें पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी हैं। पुनीत को तो अपनी अजब-गजब हरकतों के चलते 24 घंटे में ही आउट कर दिए गए थे, जबकि पलक कम वोट्स की वजह से बाहर हुई थीं।

हालांकि, शो में इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान ने आलिया को आईना दिखाया था। उन्होंने सिद्दीकी को अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कैमरे पर बात करने को लेकर फटकारा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article