बॉलीवुड

'द कपिल शर्मा शो' पर बुलावा ना मिलने पर फूटा Bhumika Chawla का दर्द, कहा- 'मुझे बुरा लगा था'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 10:48 AM IST

Bhumika Chawla in kisi ka bhai kisi ki jaan: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अब द कपिल शर्मा शो पर फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलावा ना आने पर खुलासा किया है। एक्ट्रेस का बयान अब सुर्खियों में हैं।

Image

bhumika chawal on the kapil sharma show

KEY HIGHLIGHTS
  • 'द कपिल शर्मा शो' में बुलाना न मिलने पर भड़कीं भूमिका चावला।
  • भूमिका चावला ने कपिल शर्मा पर दिया बड़ा बयान।
  • एक्ट्रेस ने कहा- 'उन्हें बुलावा न मिलने का दुख हुआ था।'

Bhumika Chawla in kisi ka bhai kisi ki jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस भूमिका चावला को फिल्म 'तेरे नाम' में काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद अब किसी का भाई किसी की जान में भी भूमिका चावला और सलमान खान एक ही फिल्म में नजर आए हैं। किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई भी 100 करोड़ के पार हो चुकी है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने द कपिल शर्मा शो पर फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलावा ना आने पर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इस बात पर दुख जताया है कि उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें पता भी नहीं थी कि कब द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी पूरी हो गई। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मुझे बुरा लगा था'

द कपिल शर्मा शो पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर नजर आए थे। इस बीच द कपिल शर्मा शो पर नजर न आने को लेकर भूमिका चावला ने कहा, 'मुझे पता ही नहीं था कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए टीम 'द कपिल शर्मा शो' पर जाएगी। जब मैं अपने पेट को बाहर घुमाने के लिए निकली थी तो मुझे किसी से इस बात की जानकारी मिली थी।

भूमिका चावला ने आगे कहा, 'मुझे शुरू में थोड़ा बुरा लगा था लेकिन फिर मुझे लगा कि वेंकटेश सर भी वहां नहीं हैं। फिल्म में हम कपल का किरदार निभा रहे हैं। मैंने सोचा कि जब उन्हें ही नहीं बुलाया तो मैं अकेली क्या कहूं? शो में तीन नए युवा जोड़ों को बुलाया गया और उनका समीकरण अलग हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article