Jana Nayagan Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पॉलिटिकल ड्रामा 'जना नायकन' लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। राजनीति में कदम रख तमिल नाडू के मुख्यमंत्री थलापति विजय की यह आखिरी फिल्म है। इस मूवी के बाद वो एक्टिंग से ब्रेक ले लेंगे। थलापति विजय ने इस मूवी को करने के लिए मुंहमांगी फीस ली है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको 'जना नायकन' की स्टार कास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस एक्टर ने कितनी फीस चार्ज की है।
गौतम वासुदेव मेनन भी फिल्म 'जना नायकन' में अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए उन्हें मेकर्स को ओर से 3 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
प्रियामणि भी थलापति विजय के साथ दमदार रोल में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी को करने के लिए प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
प्रकाश राज अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने-जाते हैं। 'जना नायकन' में उन्हें भी अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के उन्हें 5 करोड़ रुपये फीस मिली है।
साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस मूवी में अपने किरदार को प्ले करने के लिए पूजा हेगड़े ने 6 करोड़ रुपये तक सैलरी ली है।
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को भी मेकर्स ने इस मूवी में कास्ट किया है। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल को कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये मिले हैं।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को पॉलिटिकल ड्रामा 'जना नायकन' में अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए थलापति विजय ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस ली है।