बॉलीवुड

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में इस हसीना ने बनाई जगह, फिल्म में मिला ये खास रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 06:32 PM IST

New Actress Join Akshay Kumar Bhooth Bangla: प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म 'भूत बंगला' में अब एक और हसीना की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट में एक्ट्रेस के रोल को लेकर भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम जो फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएगी।

Image

New Actress Join Akshay Kumar Bhooth Bangla

New Actress Join Akshay Kumar Bhooth Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म स्काई फोर्स की वजह से सुर्खियों में बने हुए। अक्षय कुमार की ये फिल्म आते ही बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म स्काई फोर्स को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' के अलावा अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर भी खबरों में है। अक्षय कुमार एक के बाद एक कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। इसी लिस्ट की एक फिल्म 'भूत बंगला' एक बार फिर से सुर्खियों में। इस फिल्म से अक्षय कुमार और तब्बू के बाद अब इस हसीना का नाम जुड़ रहा है।

'भूत बंगला' में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार और तब्बू की लीड रोल वाली फिल्म 'भूत बंगला' की फिल्म को लेकर एक बड़े अपडेट सामने आ रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में अब इस हसीना की एंट्री पक्की मानी जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'भूत बंगला' में मिथिला पालकर की जगह पक्की हो गई है। मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय कुमार की बहन के रोल में नजर आने वाली हैं। मिथिला पालकर ने फिल्म की शूटिंग भी शूरू कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग मार्च 2025 तक खत्म हो सकती हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

कैसी होगी 'भूत बंगला'

अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म 'भूत बंगला' की कहानी को लेकर भी अपडेट सामने आ चुके हैं। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' एक हरॉर कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। मिथिला पालकर की फिल्म भूत बंगला में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article