Bhooth Bangla Makers on Pending Amount Allegation: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने रिलीज होने के बाद गदर काट दिया था। फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक केलक्शन किया है। फिल्म भूत बंगला रिलीज होने के काफी दिनों के बाद भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म भूत बंगला को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म भूत बंगला से जुड़ी एक खबर सामने आई थी। कुछ वेंडर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें 48 लाख रुपये नहीं दिए। ये खबर काफी वायरल हुई और फिल्म की टीम पर सवाल उठने लगे। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इस पूरे मामले पर साफ-साफ बयान जारी कर दिया है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Day 18: 150 करोड़ी होने से इंच भर दूर है Akshay Kumar की फिल्म, देखें आंकड़े)
मेकर्स ने आरोपों को बताया फर्जी
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के मेकर्स पर लगे आरोप है। फिल्म भूत बंगला के मेकर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने कुछ वेंडर्स के 48 लाख रुपये नहीं दिए है। अब इसको लेकर मेकर्स ने एक बयान जारी किया है। Balaji Telefilms Limited ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी ने वेंडर्स का भुगतान नहीं किया है। अपने बयान में कहा कि उन्होंने 'कंपनी द्वारा किए गए अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़े सभी कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक पेमेंट पूरे कर दिए हैं। ये बयान उस समय आया है जब फिल्म से जुड़े कुछ वेंडर्स ने दावा किया कि उन्हें अब तक अपनी पूरी पेमेंट नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वेंडर का कहना है कि उसके करीब 30 लाख रुपये अभी बाकी हैं, जबकि दूसरे ने 18 लाख रुपये बकाया होने की बात कही। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 2026 के 3rd सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर बने Priyadarshan, देखें लिस्ट)

'भूत बंगला' के मेकर्स ने नहीं दिए वेंडर्स के ₹48 लाख (Image Source: Bhooth Bangla Movie)
फिल्म में नजर आए ये सितारे
प्रियदर्शन (Priyadarshan) के डायरेक्शन में बनी फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ तबू (Tabu), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), परेश रावल (Paresh Rawal), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), असरानी (Asrani), मिथिला पालकर (Mithila Palkar), जिशू सेंगुप्ता (Jisshu Sengupta, मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) भी अहम रोल में हैं।
