Deepika Padukone look from Besharam Rang song: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की नई फिल्म पठान जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए रिलीज होगी, जिसके लिए मेकर्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म पठान के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो गोल्डन रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर बेशर्म रंग गाने की है, जो 12 तारीख को दर्शकों के सामने होगा। बेशर्म रंग फिल्म पठान का पार्टी नम्बर है, जिसमें दीपिका पादुकोण कलाकार शाहरुख खान के साथ डांस करती दिखाई देंगी।
दीपिका पादुकोण के टोन्ड फिगर ने फैंस को किया दीवाना
बेशर्म रंग गाने से सामने आई फोटो में दीपिका पादुकोण गोल्डन रंग की बिकिनी में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी अदाएं फैंस को दीवाना कर देती हैं। अपनी नई फोटो में भी दीपिका पादुकोण गोल्डन बिकिनी में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है।
फिल्म पठान में एक्शन करते दिखेंगे शाहरुख-दीपिका
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग मूवी पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म से सामने आए टीजर वीडियो में भी ये दोनों कलाकार फुल एक्शन मोड में दिखाई दिए थे। शाहरुख-दीपिका के साथ पठान में जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
