बॉलीवुड

मशहूर बंगाली फिल्म डायरेक्टर Anik Dutta का निधन, घर की छत से गिरकर हुई मौत

Bengali filmmaker Anik Dutta dies: पॉपुलर फिल्ममेकर अनिक दत्ता (Anik Dutta) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो अपने घर की छत से गिर गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

Image

अनिक दत्ता का निधन (pic credit-instagram)

Bengali filmmaker Anik Dutta dies: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर फिल्ममेकर अनिक दत्ता (Anik Dutta) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो अपने कोलकाता (Kolkata) वाले घर की छत से गिर गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई। इस न्यूज ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग अनिक दत्ता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-दिग्गज बंगाली अभिनेता Biplab Dasgupta ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका)

anik dutta death

मशहूर बंगाली फिल्म डायरेक्टर Anik Dutta का निधन (पिक क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

अनिक दत्ता का निधन

बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का बुधवार को निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, वो साउथ कोलकाता स्थित अपने मल्टी स्टोरी घर की छत से गिर गए थे। उन्हें तुरंत ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीलेखा मित्रा, रुद्रनील घोष और अरिंदम सिल जैसे कई कलाकार अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अनिक दत्ता की फिल्में

अनिक दत्ता को साल 2012 में रिलीज हुई उनकी फिल्म भूतर भविष्यत से बड़ी पहचान मिली थी। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा उन्होंने अपराजितो, अश्चर्य प्रदीप और मेघनाद बध रहस्य जैसी कई चर्चित फिल्में बनाई थीं। उनकी फिल्म अपराजितो को 2024 में दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। यह फिल्म सत्यजीत रे की मशहूर फिल्म पाथेर पांचाली के निर्माण पर आधारित थी। जानकारी के लिए बता दें कि अनिक दत्ता की आखिरी निर्देशित फिल्म जतो कांडो कोलकातातेई थी, जो 2025 में दुर्गा पूजा के दौरान रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब सभी लोग अनिक की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article