बॉलीवुड

दिग्गज बंगाली अभिनेता Biplab Dasgupta ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

Biplab Dasgupta Dies At 75: दिग्गज बंगाली एक्टर बिप्लब दासगुप्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से फैंस को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

बिप्लव दासगुप्ता ने दुनिया को कहा अलविदा (pic credit-instagram)

Biplab Dasgupta Dies At 75: अप्रैल का महीना एंटरटेनमेंट जगत के लिए काफी मनहूस रहा है। हाल ही में दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। इस बीच दिग्गज बंगाली एक्टर बिप्लब दासगुप्ता (Biplab Dasgupta) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस के होश उड़ गए है। बिप्लब दासगुप्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से फैंस को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। सोशल मीडिया पर सभी लोग नम आंखों से दिग्गज बंगाली एक्टर बिप्लब दासगुप्ता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-बंगाली एक्टर Rahul Arunoday की डूबने की वजह से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए एक्टर)

Biplab Dasgupta Dies

बिप्लव दासगुप्ता ने दुनिया को कहा अलविदा (pic credit-instagram)

बिप्लब दासगुप्ता का निधन

वेटरन अभिनेता बिप्लब दासगुप्ता (Biplab Dasgupta ) का 24 अप्रैल को कोलकाता में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कुछ समय पहले प्रोस्टेट की सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, टॉलीगंज के गोल्फ क्लब रोड स्थित अपने घर में उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने आखिरी सांस ली। बिप्लब दासगुप्ता बंगाली फिल्मों जैसे बैशे श्रावण, गुमनामी और जुल्फिकार में नजर आए थे। टीवी पर उन्होंने केमिस्ट्री माशी, जोगोमाया और चेकमेट जैसी सीरीज में काम किया।

बिप्लब दासगुप्ता की मौत का दुख जता रहे हैं लोग

बता दें कि बिप्लब दासगुप्ता के पार्थिव शरीर को टेक्नीशियंस स्टूडियो ले जाया गया, जहां फिल्म, टीवी और ओटीटी जगत के कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बिप्लब दासगुप्ता ने अपनी पढ़ाई जादवपुर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में की थी। शुरुआत में वे स्कूल टीचर थे, लेकिन बाद में अभिनय के शौक ने उन्हें एंटरटेनमेंट जगत में ला दिया। उनकी पहली फिल्म शैडोज ऑफ टाइम 2004 में रिलीज हुई थी। उनकी आखिरी टीवी सीरीज मिठीझोरा थी, जिसमें उन्होंने मैनक ढोल का रोल निभाया था। अब सभी को बिप्लब दासगुप्ता की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article