बॉलीवुड

'मेरे बेटे होने से तुम उत्तराधिकारी नहीं होगे..' अभिषेक की फिल्म I Want to talk देख ऐसा क्यों बोले पापा अमिताभ बच्चन?

Amitabh Bachchan Praises Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांच टू टॉक (I Want to Talk) आज 22 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही अमिताभ बच्चन ने इस फिल्मों को लेकर अपना रिएक्शन शेयर कर दिया है। यहां इस पर नजर डालते हैं।

Image

Amitabh Bachchan on Abhishek Bachchan's Performance in I Want to Talk

Amitabh Bachchan Praises Abhishek Bachchan: अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) पर अक्सर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इस बीच अब अभिषेक की फिल्म आई वांच टू टॉक (I Want to talk) 22 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। क्योंकि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

डायरेक्टर इम्तियाज अलि ने तो इसे अभिषेक की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस भी बताई है। फिल्म की कहानी ने इम्तियाज को इमोशनल तक कर दिया। इस बीच अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे की इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। फिल्म में अभिषेक की परफॉर्मेंस ने अमिताभ बच्चन का दिल एक बार फिर जीत लिया है। यहां उनके इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मेरे बेटे हो तुम इसलिए मेरे उत्तराधिकारी नहीं हो..'

अमिताभ बच्चन ने एक फैन पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'इस परफॉर्मेंस के लिए एक ही शब्द है, जादूई, मेरा प्यार आशीर्वाद और भी बहुत कुछ.. मेरे बेटे, बेटे होने से मेरा उत्तराधिकारी नहीं होगा; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे ! अभिषेक मेरे बेटे ; मेरे उत्तराधिकारी'

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने और भी कई पोस्ट शेयर किया हैं, जहां फैंस अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। अभिषेक को लेकर अमिताभ का ये प्यार देख फैंस के मन में बस एक बात खटक रही हैं कि आखिर बिग बी ये सपोर्ट अपनी बहू ऐश्वर्या को लेकर क्यों नहीं दिखाते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article