Why Paresh Rawal Quits OMG 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) छोड़ने का फैसला ले लिया है। परेश रावल के इस फैसले से फिल्म की स्टारकास्ट ही बल्कि फैन्स भी हैरान हैं। परेश रावल ने खुद यह खुलासा करते हुए बताया कि वो इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। अब जो खबर सामने आई है उसने फैन्स और भी हैरान कर दिया है। 'हेरा फेरी 3' से पहले परेश रावल (Paresh Rawal) ने अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को भी ठुकरा दिया था। फिल्म के रिलीज होने के कई महीनों के बाद अब जाकर वजह सामने आई है कि क्यों परेश रावल ने 'ओएमजी 2' (OMG 2) ठुकरा दी थी।
परेश रावल ने इस वजह से ठुकराई थी 'ओएमजी 2'
साल 2023 में रिलीज हुई 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी ने परेश रावल को रिप्लेस किया था। बॉलीवुड बबल से बात करते हुए परेश रावलने बताया कि 'ओएमजी 2' उन्होंने क्यों छोड़ी दी थी। अभिनेता ने कहा, 'उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और इसलिए उन्होंने यह नहीं की।' परेश रावल ने आगे कहा, 'करैक्टर को भुनाने के लिए सीक्वल को बनाए जाए, मुझे यह पसंद नहीं है जो हम पहले भी 'हेरा फेरी' में भी कर चुके हैं।'
हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि परेश रावल के बिना 'हेरा फेरी 3' नहीं बन सकती है। उनके बिना बाबू भैया के किरदार का कोई मलतब हैं। 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की खबरों से फैन्स परेशान और वो इस समय यह जानना चाहते हैं कि परेश रावल फिल्म करेंगे या नहीं।
