Virat Kohli and Priyanka Chopra in Man vs Wild: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। टीवी के पॉप्यूलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) में अब विराट और प्रियंका बियर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तक बियर ग्रिल्स के शो में नजर आ चुके हैं। इंडिया में इस शो को काफी पसंद किया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक इस शो के फैन हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि बियर ग्रिल्स की टीम अपने अपकमिंग सेलेब्रिटी एपिसोड के लिए विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के साथ बातचीत कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आ सकते हैं। आइए पूरी खबर पर नजर जानते हैं।
'दोनों के साथ बात-चीत चल रही है'
मैन वर्सेज वाइल्ड को लेकर बियर ग्रिल्स ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने अपकमिंग एपिसोड के लिए प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ बात-चीत कर रहे हैं। अभी तक तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही शो में नजर आ सकते हैं। बता दें कि विराट और प्रियंका दोनों को अलग-अलग एपिसोड शूट करने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसके लिए हामी नहीं भरी है। सोशल मीडिया पर विराट और प्रियंका के फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं।
गिल्स ने कहा, 'मैं अपनी फिंगर्स क्रॉस्ड रख रहा हूं। बहुत कुछ हो रहा है। हम अभी योजना पर काम कर रहे हैं। हमने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।'
