बॉलीवुड

Be Happy Trailer Review: अभिषेक बच्चन की एक्टिंग के कायल हुए पिता अमिताभ बच्चन, तारीफ करते हुए बोले 'क्या कमाल की कहानी...'

Be Happy Trailer Review by Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म बी हैप्पी (Be Happy) का ट्रेलर देखने के बाद उसकी जमकर तारीफ की है। बिग बी ने एक ट्वीट के जरिए बी हैप्पी की कहानी को उम्दा बताते हुए अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को सलाम किया है। बिग बी का ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Be Happy

Be Happy Trailer Review by Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से लगातार अपने बेटे अभिषेक बच्चन को सपोर्ट कर रहे हैं और लोगों को अहसास दिला रहे हैं कि उनका बेटा शानदार एक्टर है, जिसे धीरे-धीरे पहचान मिल रही है। अभिषेक बच्चन काफी समय से अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते आ रहे हैं और जल्द ही उनकी एक नई मूवी रिलीज होगी, जिसका नाम बी हैप्पी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे पिता का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जो अपनी बेटी के लिए डांसर बनता है। फिल्म बी हैप्पी को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है। लोगों के इस उत्साह को अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद और भी बल मिलेगा। बिग बी ने ट्वीट के जरिए बी हैप्पी के ट्रेलर की तारीफ की है और बेटे अभिषेक बच्चन की अदाकारी की तारीफ की है।

एक व्यक्ति ने बी हैप्पी का ट्रेलर देखने के बाद उसकी तारीफ करते हुए लिखा, 'बी हैप्पी नाम ही काफी है। ये फिल्म 14 मार्ट को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हमारी शुभकामनाएं अभिषेक बच्चन जी के साथ हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने बनाया है।' इस वक्ति के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'क्या कमाल की कहानी है...। अभिषेक कितने शानदार तरीके से अलग-अलग किरदारों को जी रहे हैं। मेरा प्यार और आशीर्वाद अभिषेक के साथ रहेगा।'

Be Happy Trailer Review by Amitabh Bachchan

Be Happy Trailer Review by Amitabh Bachchan

बताते चलें कि रेमो डिसूजा काफी समय से ये कहानी दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था। रेमो ने सबसे पहले ये कहानी सलमान खान को सुनाई थी। उस समय इसका नाम डांसिंग डैडी था। सलमान खान को फिल्म का आइडिया पसंद आया था लेकिन उस वक्त वो रेस 3 शुरू करना चाहते थे, जिस कारण डांसिंग डैडी अटक गई। आखिरदार रेमो ने ये सब्जेक्ट अभिषेक बच्चन के साथ बनाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article