Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 1 Collection World Wide: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) कल यानी 11 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई थी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंचे थे। जिसके चलते फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब हिंदी बॉक्स ऑफिस के बाद अब फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस भी धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
यह भी पढ़ें: अक्षय की फिल्म ने मैदान को किया फेल
'बड़े मियां छोटे मियां' ने पार किया ये आंकड़ा
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 36.33 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।
इतना है 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट
'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रखी है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में 300-350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
