बॉलीवुड

Baby Do Die Do Twitter Review: हुमा कुरैशी की एक्टिंग ने बनाया दीवाना, एक्शन सीन्स ने किया निराश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 3, 2026, 11:49 AM IST

Baby Do Die Do Twitter Review: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की फिल्म बेबी डू डाई डू को देखने के बाद अब लोगों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू देना शुरू कर दिया है।

Image

'बेबी डू डाई डू' एक्स रिव्यू (Image Source: IMDb)

Baby Do Die Do Twitter Review: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इन दिनों अपनी फिल्म बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म बेबी डू डाई डू आज यानी 3 जुलाई को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म बेबी डू डाई डू को देखने के बाद अब एक्स पर लोगों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू को लेकर लोग सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे हैं।

फिल्म को मिला ऐसा रिएक्शन

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बेबी डू डाई डू का एक्स रिव्यू है। फिल्म बेबी डू डाई डू को दखने के बाद लोगों ने अब सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शारू कर दिया है। किसी ने फिल्म को कमाल का बताया, तो किसी को फिल्म बेबी डू डाई डू की स्टोरी काफी कमजोर लगी। लोगों को फिल्म ट्रेलर के मुकाबले कमजोर लग रही है। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म बेबी डू डाई डू के एक्शन सीन्स में भी कमियां निकालते नजर आए। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म में हुमा कुरैशी की एक्टिंग काफी पसंद आईं। आपको बता दें कि फिल्म बेबी डू डाई डू में हुमा एक ऐसी कॉन्ट्रैक्ट किलर बनी हैं, जो बोल और सुन नहीं सकती, लेकिन अपने मिशन को अंजाम देने में किसी से कम नहीं है।

इस मूवी से हो रही है टक्कर

हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू की टक्कर आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा से हो रही है। अभी तक फिल्म अल्फा मूवी बेबी डू डाई डू पर भारी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म बेबी डू डाई डू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article