Babil Khan look for fashion event: पॉपुलर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने कल रात मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया। अबू जानी और संदीप खोसला अपनी फैशन फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' का प्रीमियर रखा, जिसके लिए सितारों से सजे एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की और इस दौरान इवेंड में अपना बेस्ट फैशन पेश किया। कई पॉपुलर नाम इस इवेंट में लाइमलाइट चुराते नजर आए। इस दौरान इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आए।
बाबिल खान को इस इवेंट में एक काले रंग की जैकेट के साथ एक मल्टी कलर का गाउन पहने देखा गया, जिस पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई थी। हालांकि बाबिल के इस लुक की कई लोगों ने जमकर सराहना की। वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक की आलोचना करने का फैसला किया। उन्हें इस लुक के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि बाबिल के लुक की तुलना रणवीर सिंह से की जा रही है। साथ ही उनको इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद से भी जोड़ा जा रहा है।
बाबिल खान हुए ट्रोल
इरफान खान के बेटे बाबिल खान को अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन इवेंट में वैन्यू के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया था। वीडियो में उन्हें गाउन और जैकेट में ग्रेसफुल लुक में देखा जा सकता है। हालांकि इस लुक के लिए उन्हें कई लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'ये क्यों पहना है इसने..'। वहीं दूसरे अन्य यूजर ने लिखा- 'टाउन का नया रणवीर सिंह'।


इस इवेंट की कुछ इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने शेयर की हैं। एक तस्वीर में, अभिनेत्री ने दावा किया कि बाबिल खान ने उनका सिर हिला दिया, क्योंकि 'उन्हें जलन हो रही थी...'। वहीं उर्फी को यहां पर गुलाबी रंग की साड़ी में देखा गया था। इसके साथ उन्होंने लाल मोतियों वाली स्टिक-ऑन ब्लाउज पहनी थी।
