बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर लौटे बाबिल खान मांगी अनन्या पांडे समेत इन स्टार्स से माफी, बदले में एक्ट्रेस ने भी दे दिया तुरंत जवाब

Babil Khan Apologzie: बाबिल खान( Babil Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री कूबरा सैत( Kubbra Sait) की पोस्ट को शेयर किया है। अपनी वीडियो के लिए माफी मांगते हुए एक्टर ने बताया है कि वह बात करने की हालत में नहीं हैं। उनकी इस पोस्ट पर अनन्या पांडे ने रिएक्ट किया है।

Image

Babil Khan Apologzie

Babil Khan Apologzie: आज सुबह से ही अभिनेता बाबिल खान ( Babil Khan) खबरों में बने हुए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गलती से एक वीडियो शेयर कर दी थी। जिसके बाद वह निशाने पर आ गए। इस वीडियो को शेयर करने के बाद बाबिल खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। उसके बाद बाबिल खान की टीम से बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि यह वीडियो क्यों सामने आई। हालांकि शाम होते-होते बाबिल खान सोशल मीडिया पर लौट आए। उन्होंने वीडियो में नाम लिए सभी स्टार्स से माफी मांगी।

बाबिल खान( Babil Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री कूबरा सैत( Kubbra Sait) की पोस्ट को शेयर किया है। और लिखा है , "बहुत-बहुत धन्यवाद। वीडियो को बहुत गलत तरीके से पेश किया गया, मैं अनन्या पांडे( Ananya Pandey) , शनाया कपूर( Shanaya Kapoor) , गौरव आदर्श( Gaurav Aadarsh) , अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) , राघव जुयाल( Raghav Juyal) , अरिजीत सिंह( Arjijt Singh) को समर्थन दिखाने की कोशिश कर रहा था।" उन्होंने आगे कहा मेरे पास वास्तव में और अधिक करने की ऊर्जा नहीं है, लेकिन मैं अपने साथियों के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में ऐसा करता हूं, जिनकी मैं वास्तव में प्रशंसा करता हूं।

अब उनकी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक्टर का समर्थन किया है। उन्होंने बाबिल खान की माफी को मानते हुए लिखा है "केवल प्यार, तुम्हारे लिए हमेशा अच्छी ऊर्जा रहती है, मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूँ" फैंस अनन्या पांडे की इस पहल की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो में बाबिल खान ने इन्हीं स्टार्स का नाम लेते हुए कहा था कि बॉलीवुड बहुत बेकार है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article