Maatrubhumi Release Delay: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के नाम को लेकर कोई खबर सामने आ जाती है, तो कभी रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आ जाता है। इन सब के बीच सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। सलमान खान की इस फिल्म के लिए और भी इंतजार करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मातृभूमि की रिलीज को लेकर क्या अपडेट आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Maatrubhumi First Review Out: सुभाष घई ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म, बोले, 'यह सबको देखनी...'
फिर अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज एक बार फिर अटकती नजर आ रही है। पहले फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मेकर्स ने नाम बदलने का फैसला लिया। उन्हें उम्मीद थी कि इसके बाद सेंसर बोर्ड की तरफ से रास्ता साफ हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फिल्म को CBFC की मंजूरी का इंतजार है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिलहाल फिल्म का सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। अगले आदेश तक इसे रोक दिया गया है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज कब होगी, इस पर फिलहाल अभी ये तय नहीं हो पाया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है Salman Khan की Maatrubhumi, दिखाएगी सैनिकों का दर्द
कब रिलीज होनी थी फिल्म
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट पहले भी बदली जा चुकी है। पहले फिल्म को 17 अप्रैल यानी ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया था। इसके बाद फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट अगस्त में पहुंच गई थी। लेकिन अब लग रहा है कि फिल्म मातृभूमि अगस्त में भी नहीं रिलीज हो पाएगी। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
