बॉलीवुड

Baatein Dil Se: 'आज जो भी हूं...' तो इस वजह से Imtiaz Ali करते हैं सनी देओल की इतनी इज्जत

Baatein Dil Se: 'बातें दिल से' शो में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत के दौरान फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें सनी देओल का बहुत बड़ा योगदान है।

Image

इम्तियाज अली ने सनी देओल को लेकर कही ये बात (Baatein Dil Se podcast)

Baatein Dil Se: फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali ) की नई फिल्म 'मैं वापस आउंगा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसे खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच इम्तियाज अली टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के शो 'बातें दिल से' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि वह उनकी इतनी इज्जत क्यों करते हैं। उनके इस खुलासे ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'जब वी मेट' से बाहर किए जाने पर Imtiaz Ali से खफा है बॉबी देओल, कहा 'तुमने ऐसा किया मेरे साथ')

इम्तियाज अली ने कही ये बात

फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के शो 'बातें दिल से' में कहा कि वो जो कुछ भी है सनी देओल का उसमें बड़ा हाथ है। इम्तियाज अली ने कहा, 'मैं जो कुछ भी हूं सनी देओल की वजह से हूं। अगर सनी देओल ने अपनी समझदारी से सिर्फ मेरी कहानी सुनकर मुझे फिल्म डायरेक्ट करने का मौका न दिया होता, तो शायद मैं आज यहां नहीं होता। मुझे आज तक नहीं पता कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला कैसे लिया। उन्होंने मुझसे यह भी नहीं पूछा कि मैंने पहले क्या काम किया है, थिएटर में क्या करता हूं, क्या लिखता हूं या क्या पढ़ता हूं। उन्होंने सिर्फ कहा, 'मुझे कहानी सुनाओ।' मैं शिमला में उनके साथ फर्श पर बैठकर उन्हें कहानी सुना रहा था। कुछ देर कहानी सुनने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं यह फिल्म करूंगा, लेकिन शर्त यह है कि इसका निर्देशन तुम ही करोगे।' फिर हंसते हुए बोले, 'अब थोड़ा ब्रेक लेकर खाना खा सकते हैं, मुझे बहुत भूख लगी है।'

इम्तियाज अली कभी नहीं भूलेंगे देओल परिवार का सपोर्ट

इम्तियाज अली ने आगे कहा कि सनी देओल और धर्मेंद्र इंडस्ट्री के बेहद अनुभवी लोग हैं और उन्हें फिल्मी दुनिया की हर बारीकी की समझ है। वहीं, वह खुद पूरी तरह से आउटसाइडर थे और इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानते थे। इसके बावजूद सनी देओल ने उन पर पूरा भरोसा जताया। इम्तियाज ने बताया कि फिल्म के दौरान सनी ने कभी उनके काम में दखल नहीं दिया, न ही किसी फैसले को लेकर उन्हें चुनौती दी। उन्होंने एक निर्देशक के तौर पर उन्हें 100 प्रतिशत सम्मान और आजादी दी। इम्तियाज ने कहा कि देओल परिवार और खासतौर पर सनी देओल का यह भरोसा और समर्थन वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article