Sonam Bajwa in Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म बागी 4( Baaghi 4) इस समय चर्चा में बनी हुई है, जब से ये ऐलान हुआ है कि बागी 4 आ रही है तभी से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। बागी 4 के लिए हीरो और विलेन का पोस्टर पहले ही आ चुका है , अब फिल्म की एक्ट्रेस का भी खुलासा हो गया है। बागी 4 में टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) के साथ कोई और नहीं बल्कि पंजाबी कुड़ी सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) नजर आने वाली है। फिल्म में सोनम की एंट्री को खुद टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया है।
टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) का बागी 4 में स्वागत किया है। सोनम की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है 'बागी परिवार की नई सदस्य सोनम बाजवा का स्वागत है, रिबेल के परिवार में सोनम बाजवा आ गई है। तस्वीर पर नजर डाले तो सोनम बाजवा सिम्पल व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही है जिसमें उनके बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे को खतरनाक नजरों से देख रही है।
टाइगर श्रॉफ के अलावा नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने भी सोनम बाजवा का फिल्म में स्वागत किया है। नोट शेयर करते हुए है लिखा है, हाउसफुल यूनिवर्स की हंसी से लेकर एक्शन से भरपूर बाघी यूनिवर्स तक सोनम बाजवा सारी लाइमलाइट चुराने यहां आ गई है। रिबेल लीग #Baaghi4 में आपका स्वागत है। इस खबर ने सोनम बाजवा के फैंस को बहुत खुश कर दिया है। बताते चले कि सोनम बाजवा साजिद नाड़ियावाला की फिल्म हाउसफूल 5 ( Housefull 5) से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही है। इस मल्टी स्टार फिल्म के बाद सोनम बाजवा ने बागी 4 में श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।
