बॉलीवुड

Baaghi 4 FIRST Review: टाइगर श्रॉफ के कंधों पर टिकी है 'बागी 4', एक्शन से लेकर डायलॉग्स भी हैं बेमिसाल

Baaghi 4 FIRST Review: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) का फर्स्ट रिव्यू बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस एकदम जबरदस्त है। फिल्म में ऑडियंस को एक्शन, थ्रिल और ड्रामा का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।

Image

Image Source: IMDb

Baaghi 4 FIRST Review: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) 5 सितंबर के दिन रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि 'बागी 4' टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। फिल्म की रिलीज में अभी एक दिन बाकी है। ऐसे में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' को लेकर अब फर्स्ट रिव्यू सामने आ गए हैं। यह मूवी पूरी तरह टाइगर श्रॉफ के कंधों पर टिकी है। फिल्म में डिफरेंट लेवल का ड्रामा देखने को मिलेगा, जो 'बागी 4' की खास बात है।

'बागी 4' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैन्स के अंदर टाइगर श्रॉफ की फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही इस एक्शन फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। इस मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है और बताया जा रहा है कि फिल्म बेहद रोमांचक है। रिव्यूर कुलदीप गढ़वी ने फिल्म 'बागी 4' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'इस मूवी में जिस तरह के एक्शन, थ्रिल और ड्रामा को मिक्स किया गया है, वह एक अलग ही स्तर का है। टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से खूंखार अवतार में हैं। यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक जानलेवा अवतार है।'

कुलदीप गढ़वी ने इस मूवी को काफी शानदार बताया है। अब देखना यह है कि 'बागी 4' ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहती या नहीं। इस मूवी का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट संजय दत्त, हर्नाज संधू और सोनम बाजवा अहम रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article