Mukesh Bhatt on Awarapan 2 Delay: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इमरान हाशमी की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। फिल्म जो पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी अब अब मई या जून में रिलीज होगी। इस खबर के सामने आने के बाद माना गया कि फिल्म की रिलीज को धुरंधर 2 (Dhurandhar: Part 2) और टॉक्सिक (Toxic) से बचने के लिए आगे बढ़ाया गया है। अब इन सब खबरों पर फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) का बयान सामने आ गया है।
ये भी पढ़ें: आवारापन 2 से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक हुआ आउट
मुकेश भट्ट ने क्लैश पर कही ये बात
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट का एक इंटरव्यू है, जिसमें वो धुरंधर 2 और टॉक्सिक संग क्लैश पर चुप्पी तोड़ी है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में भट्ट ने साफ किया कि ‘अवारापन 2’ की रिलीज डेट सिर्फ इसलिए बदल गई है क्योंकि इमरान हाशमी को शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। उन्होंने बताया, 'फिल्म की रिलीज अब मई या जून में होगी। शूटिंग के दौरान इमरान को एक्सीडेंट हुआ और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। डॉक्टरों ने उन्हें 45 दिन तक एक्शन सीन करने से मना किया है। इसलिए सारे एक्शन सीन बाद में शूट किए जाएंगे।' भट्ट ने आगे कहा, 'मुझे ‘धुरंधर 2’ या ‘टॉक्सिक’ से बिल्कुल डर नहीं लगता।'
'आवारापन' ने बड़े पर्दे पर मचाया था धमाल
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन ने साल 2007 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इमरान हाशमी की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा का भी अहम रोल था। मुकेश भट्ट के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
