बॉलीवुड

Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म में सेकंड लीड नहीं होंगी Manushi Chhillar, मेकर्स की तलाश जारी

Manushi Chhillar Not in Awarapan 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में मानुषी छिल्लर सेकंड लीड के तौर पर नजर आने वाली थीं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी छिल्लर की कास्टिंग की खबर झूठीं निकलीं हैं।

Image

Images Source: IMDb

Manushi Chhillar Not in Awarapan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'आवारापन 2' की तैयारियां शुरू कर दी है। कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि इमरान हाशमी की फिल्म में सेकंड लीड के तौर पर मेकर्स ने मानुषी छिल्लर को कास्ट किया है। एक तरफ फिल्म 'आवारापन 2' मिलने के बाद मानुषी छिल्लर के फैन्स बेहद खुश थे लेकिन अब जो लेटेस्ट लेटेस्ट वायरल हो रही हैं उनके अनुसार मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को फिल्म से बाहर कर दिया है।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार मानुषी छिल्लर की फिल्म 'आवारापन 2' की कास्टिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वो फिल्म को नहीं कर रही हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया कि मेकर्स आने वाले दिनों में फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मानुषी छिल्लर की जगह इस मूवी में किस हीरोइन को सेकंड लीड के लिए फाइनल किया जाता है।

इमरान हाशमी इस साल 3 अप्रैल के दिन ही फिल्म 'आवारापन 2' की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस मूवी के लिए इमरान हाशमी के अपोजिट मेकर्स ने दिशा पाटनी को कास्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग बैंकॉक में शुरू की जाएगी। फिल्म की शूटिंग का बैंकॉक में लगभग 1 महीने का लंबा शेड्यूल होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को हाल ही में रिलीज हुई आर्यन खान की डायरेक्शनल वेब शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था। इस सीरीज में इमरान हाशमी का शानदार कैमियो था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article