बॉलीवुड

#ASKSRK Session: आर्यन खान और सुहाना खान के साथ काम करके खुद को लकी फील कर रहे हैं शाहरुख खान? बादशाह ने दिया जवाब

#ASKSRK Session: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कुछ देर पहले अपने फैंस से बात करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आए थे, जहां उन्होंने कई सारे सवालों के जवाब दिए। शाहरुख खान ने #ASKSRK सेशन के दौरान ये भी बताया कि उन्हें अपने बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान के साथ काम करके कैसा लगता है?

Image

Image Source: Shah Rukh Khan

#ASKSRK Session: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 2 नवम्बर के दिन अपना 60वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास दिन के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस की एक्साइटमेंट को देखकर शाहरुख खान ने बर्थडे से 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर #ASKSRK सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सारे मजेदार सवालों के जवाब दिए। इस सेशन के दौरान शाहरुख खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में खूब सारी बातें कीं। #ASKSRK के दौरान ही एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि उन्हें अपने बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान के साथ काम करके कैसा लगा?

आर्यन खान और सुहाना खान ने भर दिया घर-आंगन

शादी के थोड़े समय के बाद ही शाहरुख खान और गौरी खान की जिंदगी में आर्यन खान और सुहाना खान आए। इन दोनों बच्चों ने खान परिवार को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां शाहरुख लगातार फिल्मों में सफलता पा रहे थे, वहीं गौरी घर को सुकूनपूर्वक चला रही थीं।

शाहरुख खान ने फैन का जवाब देते हुए कहा, "सेट पर मैं आर्यन और सुहाना को अपने साथी कलाकारों की तरह ही इज्जत देता हूं। मैं उनके काम को सराहता भी हूं और उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान भी देता हूं। हालांकि जब मैं सेट से वापस घर आता हूं तो दुआ मांगता हूं कि उनकी मेहनत को जनता का प्यार मिले।"

शाहरुख खान कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे आर्यन खान की सुपरहिट वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे, जिसको लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस वेब सीरीज में शाहरुख खान ने छोटा सा ही कैमियो किया था, जो काफी वायरल हुआ था। बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक डायलॉग में किंग खान को घंटे का किंग कहकर पुकारा गया है। फैंस का मानना है कि इतना बड़ा रिस्क केवल शाहरुख खान के साहबजादे ही ले सकते हैं।

किंग खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं, जिनके साथ किंग खान ने कुछ दिनों पहले ही पठान नाम की ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। फैंस का मानना है कि जैसे पठान ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले थे, वैसे ही फिल्म किंग भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख देगी। इससे पहले किंग खान की बेटी सुहाना खान द आर्चीज में नजर आई थीं, जो सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article