सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रविवार यानी 23 मार्च को इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सलमान खान फिल्म ' सिकंदर ' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद एयरपोर्ट के प्राइवेट टर्मिनल पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को जमकर पसंद कर रहे हैं।
इस दौरान भाईजान ब्लू कॉलर वाली टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने नजर आए। जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे। वहीं, लूलिया स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस दौरान लूलिया ने व्हाइट कोट-पैंट के साथ स्नीकर्स और कूल शेड्स कैरी किया था। अंदर जाने से पहले सलमान खान ने पपराजियों के लिए पोज भी दिए।
शादी को लेकर यूलिया ने क्या कहा था
सलमान खान और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को हमेशा साथ में स्पॉट किया जाता है। इस तस्वीरों को देखने के बाद फैंस डिमांड कर रहे हैं कि कपल को शादी कर लेनी चाहिए। एक बार यूलिया वंतूर ने शादी को लेकर कहा था कि शादी से ज्यादा क्वालिटी टाइम बिताना और साथ में खुश रहना मायने रखता है।
रश्मिका को लेकर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने फिल्म सिकंदर में खुद से 31 साल छोटी हसीना संग रोमांस करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। भाईजान ने कहा-31 साल का अंतर है हीरोइन और मुझ में। जब हीरोइन को प्रॉब्लम नहीं है, हीरोइन के पिता को प्रॉब्लम नहीं है, तुमको क्या प्रॉब्लम है? कल जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे, तो उनके साथ भी काम करेंगे। पति की इजाजत तो मिल ही जाएगी ना?”
