जिया खान की मां ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए गंभीर आरोप- 'काम के लालच में उसने सुशांत को उकसाया होगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2020, 02:41 PM IST

Zia Khan's mother accuse Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह के निधन के बाद आत्महत्या कर चुकी एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया ने रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिया खान की मां ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए गंभीर आरोप- 'काम के लालच में उसने सुशांत को उकसाया होगा'

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। नेपोटिज्म पर बहस, सुशांत की मौत के पीछे के कारण को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, मामले की जांच मुंबई पुलिस की ओर से की जा रही है। अब, ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत साल इस साल के अंत तक अपनी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से शादी करने के लिए तैयार थे।

जिया खान की मां के रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप:
सुशांत की मौत के बारे में बात करते हुए, जिया खान की मां राबिया ने रिया चक्रवर्ती पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा, 'उसने बहुत सारे हेरफेर किए हैं। उसने सुशांत को बार बार यह कहते हुए उकसाया होगा कि उसे दवा लेने या डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। यह मानने के लिए मजबूर किया होगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। यह बात बार बार दोहराई होगी कि वह अवसाद, चिंता और दर्द का शिकार है।

आगे जिया राबिया ने कहा, 'अगर वह डिप्रेशन से पीड़ित था तो उसने क्या किया? सही समय पर सुशांत का फोन नहीं उठाया, यह जानते हुए कि क्या हो रहा है या उसे कॉल नहीं लेने के लिए कहा गया था? एक प्यार करने वाली दोस्त के नाते आपको उसके दर्द को खत्म करने में मदद करनी चाहिए थी, इसके बजाय ऐसा लगता है कि वह काम के लालच से प्रेरित हो गई थी। उसे अपनी दादा की उम्र के बूढ़े आदमी से कोई परेशानी नहीं हुई।'

सुशांत के निधन के बाद, राबिया ने सलमान खान पर आरोप लगाए थे। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए मेरी संवेदना। यह दिल तोड़ने वाली घटना है। यह कोई मजाक नहीं है। बॉलीवुड को बदलना होगा, बॉलीवुड को जागना होगा। बॉलीवुड को पूरी तरह से बदमाशी को खत्म करना होगा।'

बिना बताए राबिया की बेटी जिया खान ने भी 2013 में आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में उसने अपने प्रेमी सूरज पंचोली का नाम लिया था।

End of Article