पाकिस्तान में पैदा हुई भारतीय एक्ट्रेस की बेटी को मिली रेप की धमकी, MBA छात्रा ने भेजे मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2020, 07:40 PM IST

Actress Salma Agha's daughter Zara Khan receives rape threats: एक्ट्रेस सलमा आघा की बेटी और अभिनेत्री ज़ारा खान को सोशल मीडिया पर एमबीए छात्रा की ओर से रेप की धमकियां मिली हैं।

पाकिस्तान में पैदा हुई भारतीय एक्ट्रेस की बेटी को मिली रेप की धमकी, MBA छात्रा ने भेजे मैसेज
Photo Credit: Instagram

मुंबई: पाकिस्तान में जन्मी ब्रिटिश व भारतीय अभिनेत्री और गायिका सलमा आघा की बेटी रेप की धमकियां मिली हैं। 'औरंगज़ेब' और 'देसी कट्टे' जैसी फ़िल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस ज़ारा खान को एमबीए की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भेजे। एक्ट्रेस और सिंगर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेप की धमकी मिली है।

अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया है और कहा है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति से बलात्कार की धमकी मिली है। पुलिस की ओर से जांच करने पर हैदराबाद में एक 23 वर्षीय महिला एमबीए छात्रा मामले में आरोपी पाई गई, जिसने जारा खान को मैसेज भेजने के लिए इंस्टाग्राम पर एक नकली प्रोफ़ाइल बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है और धमकी भरे संदेशों के पीछे की मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ज़ारा खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर और 3 नवंबर के बीच, उन्हें एक अज्ञात अकाउंट से इंस्टाग्राम पर कई अपमानजनक मैसेज मिले। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हैदराबाद की 23 वर्षीय महिला एमबीए छात्रा है, जिसकी पहचान नूराह सरवर के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार नूराह सरवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए), 354 (बी), 509, 506 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Article