Bollywood Throwback : Shakti Kapoor के कहने पर Jackie Shroff ने खरीदा था घर, कारों के शौक से मां थीं परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2020, 05:05 PM IST

Jackie Shroff shakti kapoor friendship : जैकी श्रॉफ और शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। प‍िछले द‍िनों शक्ति ने एक शो के सेट पर जैकी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की।

Bollywood Throwback : Shakti Kapoor के कहने पर Jackie Shroff ने खरीदा था घर, कारों के शौक से मां थीं परेशान

अभिनेता जैकी श्रॉफ और शक्ति कपूर के बीच अच्छी दोस्ती है। लेकिन एक रिऐलिटी शो में शक्ति कपूर ने अपने और जैकी श्रॉफ के बीच दोस्ती का एक किस्सा सुनाया है, जो वाकई में हैरान करने वाला है। शक्ति कपूर ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने जैकी श्रॉफ को अपना घर खरीदने के लिए मनाया। 

आसान नहीं था जैकी को मनाना
बीते पुराने दिनों के बारे में बात करते शक्ति कपूर बताते हैं कि उन्हें इस बात की तसल्ली है कि वह जैकी को अपना पहला घर खरीदने के लिए मना पाए थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि जैकी को इसके लिए मनाना आसान नहीं था। जैकी की मां चिंतित थी और उन्होंने मुझे से जैकी को घर खरीदने के लिए मनाने के लिए कहा।

कारों के शौकीन थे जैकी श्रॉफ
पुराने दिनों को याद करते हुए शक्ति कपूर बताते हैं, 'जैकी को हमेशा कारों का शौक था। जब वह छोटे घर में रहते थे तो हमेशा नए कार खरीदने के चक्कर में रहते थे। गोविंदा और सलमान खान का भी यही शौक था। लेकिन इस बात से जैकी की मां परेशान रहती थीं।

जब जैकी को समझाया 'छत' का मतलब
शक्ति कपूर ने याद करते हुए कहा - मैंने उन्हें अपने सिर के ऊपर अपनी छत होने के महत्व को समझाया। मैंने उन्हें अपना घर खरीदने के बाद अपना नेक और धर्मार्थ काम करने के लिए मनाया। अगली बात जो मुझे याद है वह कि जैकी का मुझे फोन आया, उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बहुत बड़ा घर खरीदा है।

चैरिटी से रोकना था बड़ा चैलैंज
शक्ति ने कहा - उनकी मां जानती थीं कि जैकी मुझे बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं और मेरी बात सुनेंगे। हालांकि, वह जरूरतमंद लोगों को पैसे दान करते थे, खासकर सड़कों पर रहने वाले लोगों को। ऐसे में उन्हें चैरिटी करने से रोकना एक चुनौती थी।

End of Article