ये सात लड़के जो पूरी दुनिया में मचा रहे हैं धूम, जानें कौन हैं के-पॉप के बेताज बादशाह BTS Army

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 08:34 AM IST

What Is BTS Army: साउथ कोरिया के सात लड़कों के ग्रुप ने पूरी दुनिया में तहलका मचा कर रखा है। अगर आप नहीं जानते हैं कि बीटीएस आर्मी या बीटीएस बैंड क्या है तो यह लेख जरूर पढ़ें।

ये सात लड़के जो पूरी दुनिया में मचा रहे हैं धूम, जानें कौन हैं के-पॉप के बेताज बादशाह BTS Army

BTS Army Details: संगीत एक ऐसी कला है जो अच्छे-अच्छों को अपना मुरीद बना लेती है। यह एक ऐसा जादू है जो रोते हुए लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है और लोगों के मानसिक तनाव को दूर कर देती है। समय के साथ संगीत का भी विकास होता रहा है। एक समय ऐसा था जब संगीत सिर्फ कुछ घरानों की धरोहर थी लेकिन समय के साथ अब हर कोई संगीत कला को सीखने के लिए दिलचस्पी दिखाता है। बीते कुछ सालों में संगीत का विकास खूब हुआ और लोगों के सामने रॉक, क्लासिक, पॉप, हाॅप, टेक्नो और फंक जैसे अलग-अलग संगीत के रूप सामने आए। अलग-अलग देशों से संगीत के अलग-अलग रूप सामने आए हैं। इन्हीं में से एक दक्षिण कोरिया है जो पॉप कल्चर में अच्छे-अच्छों को पछाड़ रहा है। जब भी के-पाॅप का नाम सामने आता है तब बीटीएस ग्रुप को जरूर याद किया जाता है। 

क्या है बीटीएस ग्रुप?

बीटीएस ग्रुप 7 लड़कों का एक ग्रुप है जिसे Bangtan Boys के नाम से जाना जाता है। दक्षिण कोरिया का यह ग्रुप ना ही सिर्फ इस देश में बल्कि भारत समेत विश्व के अनेक देशों में काफी पॉपुलर है। पिछले कुछ सालों में बीटीएस आर्मी ने विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज हर बच्चा-बच्चा बीटीएस आर्मी के बारे में जानता है और इसके सात साउथ कोरियन मेंबर्स को पहचानता है। 

कब हुई थी इस बैंड की शुरुआत? 

बीटीएस एक पॉपुलर के-पॉप बैंड है। इस बैंड का पूरा नाम Bangtan Sonyeondan है जिसे Bangtan Boys के नाम से भी पहचाना जाता है। वर्ष 2010 में यह ग्रुप बनाया गया था जिसने बिग हिट एंटरटेनमेंट के तहत 2013 में डेब्यू किया था। लोगों को यह हिप हॉप ग्रुप बहुत पसंद आता है जिसके गाने ना ही सिर्फ कोरिया में बल्कि पूरी दुनिया में सुने जाते हैं। वर्ष 2013 में इस ग्रुप ने '2 Cool 4 Skool' गाने से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने अपना पहला कोरियन भाषा में एल्बम निकाला था, जिसका नाम डार्क एंड वाइल्ड था। 

यह हैं बीटीएस आर्मी के सात मेंबर्स

Jungkook ने महज 15 साल की उम्र में बीटीएस आर्मी को जाॅइन कर लिया था। उनका पूरा नाम Jeon Jungkook है। इस ग्रुप के दूसरे मेंबर V  हैं, जिनका पूरा नाम Kim Tae Hyung है। V कोरियन ड्रामा में भी नजर आ चुके हैं। इस ग्रुप के तीसरे मेंबर Suga हैं जिन्हें अपनी शानदार रैपिंग के लिए जाना जाता है। वह रैपर होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं। अगला नाम Kim Seok Jim का है जो सब वोकल गाते हैं। इन्हें किंग्स ऑफ बैड जोक्स भी कहा जाता है। इसके बाद बुसान के रहने वाले Jimin का नाम आता है, जिनका पूरा नाम Park Ji Min है। वह अपने ग्रुप के शानदार डांसर हैं। इस ग्रुप के सातवें मेंबर J Hope (Jung Ho Seok) हैं, जो आपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। डांसर होने के साथ वह रैपर भी हैं।

End of Article