[VIDEO] जब Aishwarya Rai के बैकग्राउंड डांसर बने थे Sushant Singh, कॉलेज में हो गए थे मशहूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2020, 01:31 PM IST

Sushant Singh performance VIDEO with Aishwarya Rai: सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2006 में बतौर बैक ग्राउंड डांसर साल 2006 में ऐश्वर्या राय के साथ स्टेज पर परफॉरमेंस दिया था।

[VIDEO] जब Aishwarya Rai के बैकग्राउंड डांसर बने थे Sushant Singh, कॉलेज में हो गए थे मशहूर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर के बारे में चर्चा हो रही है। मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली थी और बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। फिलहाल इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। इस बीच सुशांत के करियर को लेकर भी चर्चा हो रही है और उनके कुछ बेहद पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले, सुशांत एक प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता थे। इंडस्ट्री में आने से बहुत पहले सुशांत श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत सिंह, ऐश्वर्या राय के साथ बतौर बैक ग्राउंड आर्टिस्ट पीछे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह डांस परफॉरमेंस साल 2006, मेलबर्न के राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) के समापन समारोह में प्रस्तुत किया गया था। नीचे आप इसका वीडियो देख सकते हैं।

'मैं पूरे कॉलेज में फेमस हो गया था'
सुशांत सिंह ने द कपिल शर्मा शो में एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचने के दौरान इस बारे में बात की थी कि उन्होंने कॉलेज में आने के साथ ही डांस क्लास ज्वाइन कर ली थी। इस दौरान उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ बतौर बैक ग्राउंड डांसर परफॉर्मेंस देने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें एक्ट्रेस के पीछे डांस करना था और बीच में कुछ देर के लिए उन्हें उठाना था, परफॉरमेंस वीडियो में भी देखा जा सकता है।

सुशांत ने कॉमेडी शो में बताया था कि इस एक बात से वह कॉलेज में बहुत मशहूर हो गए थे और हर कोई उन्हें जानने लगा था। इस दौरान सुशांत ने यह भी कहा कि उन्होंने तय समय कुछ ज्यादा देर तक ऐश्वर्या को उठा लिया था, जिसकी वजह से डांस में म्यूजिट की बीट एक जगह मिस हो गई थी।

 बता दें कि कॉमनवेल्थ के अलावा सुशांत, ऐश्वर्या और रितिक रोशन की फिल्म के टाइटल ट्रैक 'धूम अगेन' का भी हिस्सा बने थे।

ऐश्वर्या राय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा, 'तुम्हें शांति मिले, सुशांत। आपके परिवार और प्रियजनों के लिए को शक्ति मिले, यही प्रार्थना है।'

End of Article