अंतिम संस्कार से लौटकर विवेक ओबरॉय ने लिखा पोस्ट- रोते हुए भाई को वापस मांग रही थीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2020, 01:52 AM IST

Vivek Oberoi Post On Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विवेक ओबरॉय ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। विवेक ने बताया कि उनकी बहन गिड़गिड़ा रही थीं।

अंतिम संस्कार से लौटकर विवेक ओबरॉय ने लिखा पोस्ट- रोते हुए भाई को वापस मांग रही थीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के बेहद चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। इनमें से एक विवेक ओबरॉय भी हैं। सुशांत के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद अब विवेक ओबरॉय ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

विवेक ओबरॉय ने अपने पोस्ट में लिखा कि- 'जब आज उनके पिता को मुखाग्नि दे रहे थे तो उनकी आंखों में जो दर्द था वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनकी बहन रोते हुए गिड़गिड़ा रही थी कि वह वापस आ जाए। मैं बता नहीं सकता कि ये कितना निराशाजनक था।'

विवेक ओबरॉय के मुताबिक- मैंने भी बेहद दर्दभरा दौर  देखा है। ये बेहद अकेलेपन से भरा हुआ होता है। लेकिन, सुसाइड किसी भी समस्या का हल नहीं है। काश वह अपने परिवार, दोस्त और लाखों फैंस जो उसकी मौत का शोक मना रहे हैं उनके बारे में सोचता।'

खुद के आंदर झांकने की है जरूरत
विवेक पोस्ट में आगे लिखते हैं- 'उसे तब एहसास होता कि लोग उसका कितना ध्यान रखते हैं। मुझे उम्मीद है जो इंडस्ट्री खुद को एक परिवार कहती है बेहद गंभीरता से खुद के अंदर झांके। हमें एक अपनी बेहतरी के लिए बदलना होगा।'

विवेक ओबरॉय ने आगे लिखा- 'हमें पीठ पीछे एक दूसरी की बुराई कम और ख्याल ज्यादा रखना होगा। कम ईगो और जो टैलेंटेड हैं उनका सम्मान करना होगा। तभी ये परिवार सही मायनों में परिवार बनेगा। जहां एक टैलेंट को बढ़ावा मिले न कि उसे कुचला जाए।'

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये लोग
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के गिने चुने लोग शामिल हुए। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कृति सेन, छिछोरे में उनके साथ कर चुके एक्टर वरुण शर्मा, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा निर्देशक अभिषेक कपूर, प्रोड्यूसर दिनेश विजन और राजकुमार राव पहुंचे।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा- ' पोस्टमॉर्टम कहती है कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुद को फांसी लगाकर सुसाइड की है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह प्रोफेशनल लाइफ में विरोध के कारण क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे थे। मुंबई पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच करेगी।'

End of Article