Vikram Vedha Advance Booking: एडवांस बुकिंग में विक्रम वेधा की जबरदस्त कमाई, क्या साबित होगी दूसरी ब्रह्मास्त्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 02:43 PM IST

Vikram Vedha Advance Booking: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने शानदार कमाई की है। जानिए कैसा है फिल्म की एडवांस बुकिंग का हाल।

Vikram Vedha Advance Booking: एडवांस बुकिंग में विक्रम वेधा की जबरदस्त कमाई, क्या साबित होगी दूसरी ब्रह्मास्त्र

Vikram Vedha Advance Booking: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा गांधी जयंती के मौके पर 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए लगभग तीन साल बाद ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।  रिलीज से लगभग एक हफ्ता पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में  विक्रम वेधा को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गौरतलब है कि विक्रम वेधा भारत के अलावा 100 से अधिक देशों में रिलीज हो रही है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम वेधा ने एडवांस बुकिंग (Vikram Vedha Advance Booking Collection) के जरिए छह करोड़ रुपए से आठ करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, ब्रह्मास्त्र फिल्म के मुकाबले विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग काफी पीछे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम वेधा का एडवांस बुकिंग कलेक्शन पहले 24 घंटे में काफी अच्छा था। ब्रह्मास्त्र के बाद विक्रम वेधा एक अच्छी फिल्म बनकर उभर रही है। हालांकि, फिल्म का भविष्य काफी हद तक वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर रहेगा।

साउथ की फिल्म का रीमेक
विक्रम वेधा फिल्म साउथ के इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। फिल्म की कहानी लोक कथाएं विक्रम और बेताल पर आधारित है। तमिल में बनी फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन अहम रोल में थे। फिल्म का बजट 11 करोड़ रुपए था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 60 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम रोल में नजर आएंगे।  

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने हाल ही में फैन से रिक्वेस्ट की थी कि वह थिएटर पर जाकर विक्रम वेधा फिल्म देखें। रणबीर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र का पार्ट 2 और पार्ट तीन की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी। तब तक आप सिनेमा को सपोर्ट करते रहें। अगले हफ्ते एक बहुत अच्छी फिल्म विक्रम वेधा आ रही है। उसे भी सपोर्ट करें। बहुत-बहुत शुक्रिया।'

End of Article