[Video] फोटोशूट के लिए उर्वशी रौतेला ने पहना हीरों से जड़ा मास्क, लाख नहीं करोड़ों में है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2021, 05:19 PM IST

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह हीरों से जड़ा मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उर्वशी ने लिखा- ये बहुत भारी-भरकम था. इसके लिए मुझे दोष न दें।'

[Video] फोटोशूट के लिए उर्वशी रौतेला ने पहना हीरों से जड़ा मास्क, लाख नहीं करोड़ों में है कीमत

मुंबई. उर्वशी रौतेला के पोस्ट सोशल मीडिया  पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह हीरों से जड़ा मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं। इस मास्क में हीरे जड़े हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी रौतेला के इस मास्क की कीमत तीन करोड़ रुपए है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'डायमंड फुल मास्करेड। ये बहुत भारी-भरकम था. इसके लिए मुझे दोष न दें।'

उर्वशी ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि आज तक अपने चेहरे पर इतना डायमंड नहीं पहना है और यह मौका उन्हें फोटोशूट की वजह से मिला है। इस वीडियो में यूजर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दी परफॉर्मेंस
उर्वशी रौतेला ने 66वें विमल इलायची फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। वीडियो में अवॉर्ड शो के होस्ट मनीष पॉल, जान्हवी कपूर की फिल्म रूही का गाना नदियों पार पर उर्वशी को डांस करने के लिए कहते हैं।

उर्वशी रौतेला ने फिल्मफेयर ब्लैक लेडी ट्राफी वाले अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। इसके अलावा उर्वशी रौतेला डांस वीडियो में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

इस वेब सीरीज में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला आखिरी बार फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में नजर आई थीं। ये जी5 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस अब वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली हैं।  

'इंस्पेक्टर अविनाश' में उर्वशी रौतेला एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस वेब सीरीज की ज्यादातर शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई है।
 

End of Article