Exclusive: पहली बार सामने आई सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी, गायब हैं कुछ पन्ने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 10:24 PM IST

Sushant Singh Rajput Diary Exclusive: Times Now के पास सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी है। इस डायरी के कुछ पन्ने गायब है। मुंबई पुलिस ने अभी तक इस डायरी की जांच नहीं की है।

Exclusive: पहली बार सामने आई सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी, गायब हैं कुछ पन्ने

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पहली बार सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी सामने आई है। हालांकि, इस डायरी के कुछ पन्नें गायब है। आपको बता दें कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी इस डायरी का जिक्र किया था। 

Times Now के पास सुशांत सिंह राजपूत की ये डायरी है। सुशांत के एक करीबी शख्स ने बताया कि डायरी में एक नाम है इसके बाद आगे के पन्ने फटे हुए हैं। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस डायरी की जांच तक नहीं की है।   

सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने Times Now से कहा था कि मुंबई पुलिस ने मेरे सामने कोई भी पेज नहीं फाड़े हैं। पुलिस ने हमसे डायरी और नोटबुक के बारे में पूछा था। हमने उन्हें सुशांत की 20 डायरी दी थी। 

फैमिली वकील ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने Times Now से बातचीत में कहा कि- 'इस डायरी में कई अहम जानकारियां हो सकती है। चाहे ये सुसाइड है या मर्डर, लेकिन इस डायरी से पता चल सकता था कि सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था।' 

विकास सिंह आगे कहते हैं- 'सुशांत ने क्यों सुसाइड किया और इसके अलावा उसे कौन धमका रहा था। डायरी के पन्ने फटे हुए थे। ये काफी हैरानी की बात है। आखिर किसने ये पन्ने फाड़े हैं।' विकास सिंह के मुताबिक सुशांत की बहन ने भी ये फटे हुए पन्ने देखे हैं।' 



सिद्धार्थ पिठानी ने दी ये सफाई  
सिद्धार्थ पिठान ने बताया कि कमरे में कुछ पन्नों के टुकड़े पड़े थे। सिद्धार्थ पिठानी कहते हैं-'मैंने ये जांच अधिकारी को भी दिखाए थे। इसके अलावा दराज में कुछ चिट्स भी थे। पुलिस ने इसकी फोटोज भी लिए थे।'  


आपको बता दें कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, उनकी मम्मी संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा सुशांत और रिया के खास दोस्त सैम्युल मिरांडा और श्रुति मोदी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।  

End of Article