Sushant Singh Rajput के हाथ से लिखा नोट बरामद, स्मोकिंग छोड़ने और कृति के साथ वक्‍त ब‍िताने की बात ल‍िखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 07:18 PM IST

Sushant Singh Rajput Hand Written note found: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत के हाथ से ल‍िखा नोट उनके फॉर्महाउस से बरामद कर ल‍िया गया है। इस नोट में सुशांत ने कई ऐसी बातें ल‍िखी हैं जो हैरान करती हैं।

Sushant Singh Rajput के हाथ से लिखा नोट बरामद, स्मोकिंग छोड़ने और कृति के साथ वक्‍त ब‍िताने की बात ल‍िखी

Sushant Singh Rajput Hand Written note found: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्‍यादा का वक्‍त बीत चुका है लेकिन अभी तक आत्‍महत्‍या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पहले मुंबई पुलिस ने जांच की और फ‍िर बिहार पुलिस भी जांच में जुटी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब मामला सीबीआई के हाथ में हैं और कई खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई हर पहलू की गहन जांच कर रही है। अब सुशांत के हाथ से ल‍िखा नोट उनके फॉर्महाउस से बरामद कर ल‍िया गया है। इस नोट में सुशांत ने कई ऐसी बातें ल‍िखी हैं जो हैरान करती हैं। 

इंडिया टुडे के अनुसार, हाथ से लिखा यह नोट सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस से बरामद किया गया है। यह नोट अप्रैल 2018 की डेट का है जिसमें उनकी दिनचर्या के बारे में लिखा है। नोट में लिखा है कि वह सुबह ढाई बजे उठना चाहते हैं, चाय पीना चाहते हैं। नहाकर, टेनिस खेलना चाहते हैं, आर्चरी सीखना चाहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने नोट में ये भी ल‍िखा है कि वह स्मोकिंग करना बंद करना चाहते हैं और केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ना चाहते हैं। वहीं अपनी दोस्‍त कृति के बारे में उन्‍होंने ल‍िखा कि वह कृति संग टाइम स्पेंड करना चाहते हैं।

सुशांत ने केवल कृति लिखा है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि कृति शायद कृति सैनन हो सकती हैं। इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने महेश और प्रियंका के बारे में जिक्र किया है वहीं खुशी, सपने और फिजिक्स के बारे में बात की है लेकिन सुशांत ने किसी भी शख्‍स के सरनेम का जिक्र नहीं किया है। 

कहां तक पहुंची सुशांत मामले की जांच

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अभी तक कई करीबियों और संदिग्‍धों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं इसके पीछे Drugs का एंगल भी सामने आया और नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने कई लोगों की कुंडली खंगाली। जांच के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल भेज दिया गया है। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी जेल भेजा गया है।

End of Article