शहर

कन्नौज में सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हेड कांस्टेबल की मौत; कई घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के स्कॉर्ट की गाड़ी पलटने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

Image

कन्नौज में बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में लगी गाड़ी के पलटने से हेड कांस्टेबल की मौत

कन्नौज : जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भीषण हादसे में हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मृत्यु हो गई है। यह दुर्घटना आज मंगलवार दोपहर के समय एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 145 पर हुई, जहां कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की स्कॉर्ट में लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई और हेड कांस्टेबल कुंवरपाल और वाहन चालक शरद कुमार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सैफई से कन्नौज की तरफ आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस और स्थानीय सहायता हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थाना सकरावा के थानाध्यक्ष भागमल सिंह और सौरिख के थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सकरावा पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को तुरंत इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

यातायात बहाली यूपीडा के कर्मियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेस-वे से हटाकर सौरिख टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया है ताकि यातायात प्रभावित न हो।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article