The Archies से सामने आई सुहाना खान की पहली‌ तस्वीर, खुशी कपूर-अगस्त्य नंदा समेत ऐसा है इन स्टार किड्स का लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 06:49 PM IST

First Look Of Suhana Khan, Khushi Kapoor, Agastya Nanda And Jahaan Kapoor From The Archies: जोया अख्तर की फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और जहान कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से इन सभी स्टार किड्स का पहला लुक सामने आया है।

The Archies से सामने आई सुहाना खान की पहली‌ तस्वीर, खुशी कपूर-अगस्त्य नंदा समेत ऐसा है इन स्टार किड्स का लुक

Suhana Khan, Khushi Kapoor, Agastya Nanda And Jahaan Kapoor First Look From The Archies: कई महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार जोया अख्तर की अपकमिंग म्यूजिकल टाइटल्ड फिल्म द आर्चीज से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और जहान कपूर का पहला लुक सामने आ गया है। यह सभी बॉलीवुड स्टार किड्स जोया अख्तर की इस फिल्म से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने जा रहे हैं। ईटाइम्स के फोटोग्राफर्स ने सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और जहान कपूर का द आर्चीज के लिए पहले लुक की फोटो क्लिक कर ली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को वेरोनिका लाॅज, अगस्त्य को आर्ची एंड्रयूस, खुशी को बैटी कूपर और जहान को जगहेड जॉन्स के किरदार में देखा जाएगा। 

द आर्चीज के सेट से इन सभी स्टार किड्स के पहले लुक की फोटो सामने आ गई है। यह सभी फिल्म के सेट पर अपने लुक टेस्ट के लिए पहूंचे थे। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली ब्वॉय जैसी फिल्मों को निर्देशन देने वाली डायरेक्टर जोया अख्तर ने पिछले साल अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में अनाउंस करते हुए यह कहा था कि वह आर्चीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था कि द आर्चीज उनके जिंदगी का हिस्सा रहा है और इसके सभी किरदारों को पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाता है। इसलिए वह थोड़ी सी उदास भी हैं। 

उन्होंने यह भी कहा था कि वह यह कोशिश कर रही हैं कि वह इस फिल्म को ऐसा बना सके जिसकी वजह से लोग अपने पुराने दिनों को याद करने लगे। जोया अख्तर पिछले कई समय से इस फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं। वह इन सभी एक्टर्स से मुलाकात करके फिल्म की तैयारी कर रही हैं। वह यह कोशिश कर रही हैं कि यह सभी यंग टैलेंट अपने डेब्यू फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दें।

End of Article