7 साल की डेटिंग के बाद सोनू निगम ने 15 साल छोटी मधुरिमा से की शादी, खास है दोनों की लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2020, 08:02 PM IST

Sonu Nigam and Madhurima Love Story: सोनू निगम और मधुरिमा की सव स्टोरी खास है। दोनों ने एक-दूसर को सात साल तक डेट करने के बाद शादी की थी।

7 साल की डेटिंग के बाद सोनू निगम ने 15 साल छोटी मधुरिमा से की शादी, खास है दोनों की लव स्टोरी
Photo Credit: BCCL

'सूरज हुआ मद्धम' और 'कल हो ना हो' जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाले सोनू निगम का म्यूजिक की दुनिया में सिर्फ नाम ही काफी है। दिलों को सुरों से गुदगुदाने वाले इस गायक की लव लाइफ भी इंटरेस्टिंग है। इनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको इस फेमस सिंगर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए शुरू करते हैं इनकी प्रेम कहानी।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

ये बात तकरीबन 25 साल पहले की यानी 24 दिसंबर, 1995 की है।  सोनू निगम ने 15 साल छोटी एक्ट्रेस मधुरिमा निगम (Madhurima Nigam) से शादी की है। इनकी पहली मुलाकात एक प्रोग्राम में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों ने निश्चय किया था कि वे आगे भी लगातार मिलते रहेंगे।

7 साल की डेटिंग के बाद हुई शादी

पहली मुलाकात के बाद सोनू और मधुरिमा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। धीरे-धीरे वे करीब आने लगे और दोनों में शुरू हुआ प्यार परवान चढ़ता गया। एक दिन दोनों ने तय किया कि उन्हें अब शादी कर लेना चाहिए। जब भी सोनू निगम, मधुरिमा से मिलते थे तो उन्हें लव सॉन्ग सुनाया करते थे। सोनू और मधुरिमा ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया।


शादी में जाति बनी थी रोड़ा

दोनों के सामने एक दिक्कत थी। दरअसल सोनू ब्राह्मण थे और मधुरिमा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं। लेकिन दोनों ने अपने प्यार को इसके आड़े नहीं दिया। दोनों ने 14 फरवरी, 2002 यानी वेलेंटाइन डे ​के दिन शादी रचाई। सोनू निगम की शादी में सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसा गया था। दोनों की शादी में शिल्पा शेट्टी, सिंगर अभिजीत और अनूप जलोटा के साथ 700 मेहमान शामिल हुए थे।

पांच साल बाद बेटे नेवान के हुआ जन्म

शादी के करीब 5 साल बाद 2007 में उनके बेटे नेवान का जन्म हुआ। यहां दिलचस्प बात यह है कि नेवान की भी गाने में रुचि है। सोनू उन्हें गाना सिखाते हैं। मधुरिमा को भी गाने सुनने के साथ ही गाना भी पसंद है।

मधुरिमा करती सोनू के लिए आउटफिट्स डिजाइन

सोनू फॉरेन टूर पर या फिर किसी कॉन्सर्ट या किसी शो में, उनके आउटफिट्स मधुरिमा खुद डिजाइनर करती हैं। बता दें कि मधुरिमा का अपना काउचर ब्रांड है 'मधुरिमा निगम' के नाम से।

End of Article