Sonakshi Sinha ने अपना ट्विटर अकाउंट किया डिएक्टिवेट, बोलीं- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2020, 08:30 PM IST

Sonakshi Sinha Deactivates Twitter Account: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।

Sonakshi Sinha ने अपना ट्विटर अकाउंट किया डिएक्टिवेट, बोलीं- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपनी मानसिक शांति को बचाने के लिए उठाया है। हालांकि, सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूरी नहीं बनाई है। उन्होंने बताया कि ट्विटर पर बहुत कारात्मकता है। सोनाक्षी ने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने शनिवार को एक स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'आग लगे बस्ती में... मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्विटर।'
 

उन्होंने ट्विटर पर जो पोस्ट शेयर किया, उसमें लिखा कि अपनी मानसिक शांति को बचाए रखने की दिशा में पहला कदम खुद को नकारात्मकता से बचाना है। इन दिनों नकारात्मकता ट्विटर से ज्यादा कहीं नहीं है। इसी कारण ट्विटर से दूर रहना जरूरी है। चलो, मैं जा रही हूं। मैं अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं। अलविदा दोस्तों। सोनाक्षी ने यह मैसेज लिखने के बाद ही अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के कमेंट को भी डिसेबल कर दिया है। अभ उनके इंस्टाग्राम अकाउंच पर कोई भी कॉमेंट नहीं कर सकेगा।

End of Article