कार्तिक आर्यन की शहजादा अब 2023 में होगी रिलीज, कटरीना कैफ की फोन भूत से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 04:25 PM IST

Shehzada and phone bhoot no box office clash: रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म शहजादा इस साल 4 नवंबर को कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के साथ रिलीज होने वाली थी...

कार्तिक आर्यन की शहजादा अब 2023 में होगी रिलीज, कटरीना कैफ की फोन भूत से नहीं होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

Shehzada and phone bhoot clash: कार्तिक आर्यन अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'शहजादा' की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले इस क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। जी हां, खुद मेकर्स ने और कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेता ने बताया कि अब उनकी फिल्म 'शहजादा' अब अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक है। बताते चलें हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस क्लैश करने से बच रहे हैं।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फोन भूत 4 नंबवर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के बाद 4 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का महाक्लैश होने वाला था। इस दिन रोहित धवन के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावन, मनीषा कोईराला स्टारर शहजादा रिलीज होनी थी। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा स्टारर कुत्ते भी इसी दिन आने वाली है। ऐसे में कटरीना कैफ की इस फिल्म की टक्कर इन दोनों फिल्मों से होने वाली थी, हालांकि अब शहजादा पीछे हट गई है। 

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2020 में हुई थी। विक्की कौशल संग शादी के बाद ये कटरीना कैफ की पहली फिल्म है। उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' में देखा गया था। 
 

End of Article