Shilpa Shetty के पति Raj Kundra का खुलासा- 'एक्स वाइफ कविता का था मेरे जीजा से अफेयर, मां ने पकड़ा था रंगे हाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2021, 08:54 AM IST

Raj Kundra on Ex wife: राज कुंद्रा ने 11 साल बाद अपनी पहली वाइफ कविता पर कई चौंकाने वाली खुलासे किए हैं। राज ने आरोप लगाया कि उनके एक्स वाइफ का उनके जीजा के साथ अफेयर था।

Shilpa Shetty के पति Raj Kundra का खुलासा- 'एक्स वाइफ कविता का था मेरे जीजा से अफेयर, मां ने पकड़ा था रंगे हाथ

मुंबई. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने साल 2009 में शिल्पा शेट्टी से शादी की थी। इससे पहले वह कविता कुंद्रा को तलाक दे चुके थे। अब राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

तलाक के लगभग 11 साल बाद राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि तलाक के लिए  उनकी पहली पत्नी जिम्मेदार है। कविता ने शिल्पा पर बेवजह के आरोप लगाए थे। वहीं, कथित सनसनीखेज खबर के लिए कविता ने अखबार को करोड़ों रुपए दिए थे। 

पिंकविला से बातचीत में राज कुंद्रा ने कहा कि उनकी मां ने कविता को मेरी बहन के पति के साथ कई बार आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा था। राज के मुताबिक, 'हम एक ही घर में हमारे मां और पिता के साथ रहते थे।'

Raj Kundra REVEALS his mother had caught his ex-wife and his sister's  husband red handed in compromising situations many times

परिवार वालों को था शक
राज कुंद्रा आगे कहते हैं, 'मेरी बहन और उनके पति भारत से बाहर चले गए थे। वह ब्रिटेन सेटल होना चाहते थे। कविता मेरे जीजाजी के बेहद करीब आ गई थीं। वह दोनों साथ काफी वक्त बिताते खासकर जब मैं बाहर बिजनेस ट्रिप के लिए जाता था।'

बकौल राज कुंद्रा, 'मेरे कई परिवार के सदस्य यहां तक कि  मेरे ड्राइवर को भी दोनों के बीच कुछ गड़बड़ का एहसास  था। हालांकि, मैंने अपनी एक्स वाइफ को बेनिफिट ऑफ डाउट दिया। मैंने सब कुछ किया जो मैं कर सकता था।'

Raj Kundra: Shilpa is upset I spoke my heart out, but the truth had to come  out - Exclusive! | Hindi Movie News - Times of India

रोते हुए बहन ने किया फोन
राज कहते हैं, 'मेरी एक्स वाइफ और एक्स जीजाजी वंशी एक साथ काम पर जाते, एक साथ एक ही कमरे में बैठते। मेरी बहन  और उसके पति वापस भारत आ गए थे। इस दौरान मेरी बहन प्रेग्नेंट हो गई थीं।'

राज आगे कहते हैं, 'एक दिन मुझे मेरी बहन का फोन  आया वह रो री थी। उन्हें अपने  पति के कपबोर्ड से दूसरा फोन मिला जिसमें यूके के नंबर से  मैसेज आया था। इसमें वह दोनों एक दूसरे के साथ बिताए वक्त और फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में बात कर रहे थे, जिसे मैं दोहराना नहीं चाहता।'

EXCLUSIVE: Raj Kundra opens up on his divorce with Kavita: She brought out  the worst in me | PINKVILLA

एक्स वाइफ का था नंबर
राज कुंद्रा के मुताबिक,  'जब मैंने वह फोन नंबर ट्रेस किया तो मैं हैरान रह गया कि वह नंबर मेरे घर के पास एक टावर से कनेक्टेड था। एक दिन कविता शॉपिंग के लिए गई। इस दौरान मुझे उसका फोन बाथरूम में मिला। उसमें मैंने कविता और मेरे जीजा के बीच सारे मैसेज देखे।'

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राज कुंद्रा ने कहा,  'आप कई सच बोल नहीं सकते जब उसमें कई सारे परिवार जुड़े हैं। इतने साल बाद सच बताकर मैं अब काफी हल्का महसूस कर रहा हूं। मेरी मां ने मेरी एक्स वाइफ और जीजा को कई बार आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा था। दो परिवार तबाह हो गए।'

End of Article