शाहिद कपूर-मीरा राजपूत के मुंबई के अपार्टमेंट की इतनी आंकी गई है कीमत, गौरी खान ने क‍िया है ड‍िजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2020, 07:08 AM IST

Shahid Kapoor Mira Rajput Ka Ghar : शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। बाइक का शौक रखने वाले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की नेट वर्थ जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत के मुंबई के अपार्टमेंट की इतनी आंकी गई है कीमत, गौरी खान ने क‍िया है ड‍िजाइन
Photo Credit: Instagram

अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके पिता पंकज कपूर (Pankaj Kapur) भले ही एक नामचीन एक्टर क्यों ना रहे हों, लेकिन शाहिद कपूर को बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। खुद शाहिद कपूर इस बात का खुलासा कई बार कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने इसका भी खुलासा किया था कि उनके पास ऑडिशन देने जाने के लिए पैसे नहीं होते थे। भले ही आज उनकी गिनती बी-टाउन के टॉप एक्टर्स में होती हो, लेकिन कई बार अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया।

बाइक के शौकीन हैं शाहिद कपूर
शाहिद कपूर के पास बाइक्स का एक से बढ़कर एक कलेक्शन है। शाहिद कई स्टाइलिश कारों के भी मालिक हैं। शाहिद कपूर के पास यामाहा MT01 है, जिसकी कीमत 10.5 लाख रुपए है। इसके अलावा एक्टर के पास हार्ले डेविडसन (Harley Davidson Fat Boy) भी है, जिसकी कीमत 18.11 लाख रुपए है।

शानदार है कार कलेक्शन
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, हैदर स्टार के पास Mercedes Benz GL Class है, जिसकी कीमत 92 लाख रुपए है। साथ ही उनके पास Jaguar XKR–S भी है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। वहीं उनके पास Mercedes Benz S400 भी है, जिसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपए है।

शाहिद-मीरा के पास है इतने करोड़ का अपार्टमेंट
एक वेबसाइट के मुताब‍िक, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर की नेट वर्थ की बात की जाए तो उनका मुंबई स्थित वर्ली (Worli) में एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 56 करोड़ रुपए है। अपने वर्ली वाले अपार्टमेंट में शाहिद और मीरा ने इंटीरियर डिजाइनिंग गौरी खान से करवाई है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

End of Article