ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद Aryan Khan ने पार्टियों से तोड़ा नाता, इस बार बिना जश्न के मनाएंगे अपना जन्मदिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2021, 08:57 PM IST

Aryan Khan Birthday: 13 नवंबर यानी शनिवार के दिन आर्यन खान अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। लेकिन इस बार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का जन्मदिन सिंपल तरीके से मनाया जाएगा।

ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद Aryan Khan ने पार्टियों से तोड़ा नाता, इस बार बिना जश्न के मनाएंगे अपना जन्मदिन

Aryan Khan Birthday Celebration In A Quiet Manner: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इस शनिवार को अपना 24वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। मगर शाहरुख खान के परिवार ने इस बार तय किया है कि आर्यन खान के जन्मदिन पर कोई पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Drugs Case) से जमानत मिलने के बाद ऐसा लगता है जैसे कि आर्यन खान ने पार्टियों से अपना नाता तोड़ दिया है। यही वजह है कि इस बार उनका जन्मदिन सिंपल तरीके से मनाया जाएगा और किसी भी तरीके का शोरगुल या धूम-धड़ाका उनके जन्मदिन पर नहीं होगा। 

मन्नत में अपना जन्मदिन मनाएंगे आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का जन्मदिन इस बार शांति से मनाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन खान इस बार अपना जन्मदिन अपने घर मन्नत में रहकर मनाएंगे। उनके जन्मदिन पर सिर्फ उनके परिवार वाले ही इकट्ठा होंगे। कहा जा रहा है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आर्यन खान नॉर्मल लाइफ जीने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन खान अपने यूएस और यूके के दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर कनेक्टेड हैं। आर्यन खान की बहन सुहाना खान जो अभी न्यूयॉर्क में हैं वह भी अपने भाई से फेसटाइम के जरिए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देंगी। 

आर्यन खान के जन्मदिन पर जूही चावला करेंगी वृक्षारोपण

आर्यन खान के जन्मदिन से एक दिन पहले बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जूही चावला (Juhi Chawla) ने ट्विटर पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। इसके साथ जूही चावला ने अपने टि्वटर हैंडल पर आर्यन खान का एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर किया है। यह पिक्चर आर्यन खान के बचपन की है जब वह अपनी छोटी बहन सुहाना खान (Suhana Khan) और जूही चावला की बेटी जहान्वी और अर्जुन के साथ खड़े हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जूही चावला ने यह वादा किया है कि वह आर्यन खान के जन्मदिन पर 500 पौधे लगाएंगी। 

End of Article