सारा अली खान की शादी के लिए है एक शर्त, 'उससे शादी करूंगी जो मेरी मां के साथ रहने के लिए तैयार है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 11:57 PM IST

Sara Ali Khan will Marry A Man Who Is Ready for this Condition: जब भी बात सैफ अली खान के परिवार की आती है, तो उन्हें हमेशा एक मॉडर्न परिवार कहा जाता है। सारा अली खान हमेशा अपने पिता सैफ और मां अमृता सिंह के साथ संबंधों के लिए चर्चा में रहती हैं...

सारा अली खान की शादी के लिए है एक शर्त, 'उससे शादी करूंगी जो मेरी मां के साथ रहने के लिए तैयार है'

Sara Ali Khan Marry condition: सारा अली खान, इंडस्ट्री में एक स्थापित नाम है। एक्ट्रेस ने केदारनाथ के साथ अपनी पहली फिल्म से ही काफी ऊंचाइयों को छू लिया था। सारा अली खान अब घर-घर पहचानी जाने वालीं अभिनेत्री बन गई हैं। वर्कहॉलिक होने के अलावा, सारा एक फैमिली गर्ल हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया हैंडल इस बात का सबूत है कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद है।

अभिनेत्री अपने काम के लिए सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वो अपने माता-पिता सैफ अली खान और अमृता सिंह के साथ संबंधों के लिए चर्चा में हैं। जब भी बात खान परिवार की आती है, तो उन्हें हमेशा एक मॉडर्न परिवार कहा जाता है। हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, जब सारा अली खान से उनके गो-टू पर्सन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ईमानदारी से अपनी मां का नाम जवाब में दिया।

सारा अली खान ने कहा, 'यह हमेशा मेरी मां है। किसी भी चीज और हर चीज के लिए। मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वहीं जाना है, रोज मैं उनसे दूर भागने की बात भी नहीं कर सकती। वह मेरा घर है, मैं जहां भी जाऊंगी वह वहां होगी।' अभिनेत्री ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेगी जो उनकी मां के साथ रहने के लिए तैयार हो। सारा ने यह भी कहा कि चूड़ियों और आउटफिट मैच करने के लिए भी उनको अपनी मां की मदद की जरूरत होती है। इससे पता चलता है कि वह अपनी मां के कितने करीब हैं।

सारा अली खान के इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ पता चलता है कि वह अपनी मां और भाई के काफी करीब हैं। प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने अपनी मां और भाई के साथ अपनी छुट्टियों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। दूसरे भाई-बहनों की तरह सारा और इब्राहिम भी एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की रोमांटिक कॉमेडी में दिखाई देंगी। साथ ही गैसलाइट में वह विक्रांत मैसी के साथ भी नजर आएंगी।

End of Article