Sara and Kartik Breakup: क्या सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का हो गया है ब्रेकअप? ये वजह आई सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2019, 04:13 PM IST

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर चर्चा थी कि वे दोनों डेट कर रहे हैं, लेकिन अब खबर हैं कि सारा-कार्तिक अलग हो गए हैं।

Sara and Kartik Breakup: क्या सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का हो गया है ब्रेकअप? ये वजह आई सामने
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म आने से पहले ही ये जोड़ी दर्शकों में लोकप्रिय हो गई है। चैट शो कॉफी विद करण में सारा ने कार्तिक को अपना क्रश बताया था, इसी के बाद से फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते थे। कार्तिक और सारा फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में साथ काम कर रहे हैं। दोनों को आज कल की शूटिंग खत्म होने के बाद भी कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है और माना जा रहा था सारा-कार्तिक एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। अब खबर हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।

दरअसल सारा और कार्तिक आज कल की शूटिंग के बाद अब अपनी अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक काफी वक्त से पति पत्नी और वो के शूट के लिए लखनऊ थे। इस बीच सारा उनसे मिलने के लिए लखनऊ भी पहुंची थी। दोनों की कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। इसके अलावा सारा अपने बर्थडे पर बैंकॉक में कुली नं. 1 की शूटिंग कर रही थी। इस मौके पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए कार्तिक बैंकॉक गए थे। इस जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि अब अपनी फिल्मों के बिजी शैड्यूल की वजह से सारा और कार्तिक अलग हो गए हैं।

एक वेबसाइट ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि सारा और कार्तिक दोनों ही अपने करियर की ऊंचाइयों पर हैं। इम्तियाज अली की आज कल की शूटिंग खत्म होने के बाद बहुत कोशिश करने के बावजूद भी दोनों अपने बिजी शैड्यूल से एक-दूसरे के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। दोनों का एक साथ वक्त बिताना बहुत मुश्किल हो गया है। इसी वजह से सारा और कार्तिक ने अलग होने का फैसला लिया है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सारा इन दिनों फिल्म फिल्म कुली नं. 1 की शूटिंग कर रही हैं। इनमें उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे। ये फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी। वहीं कार्तिक ने पति पत्नी और वो की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स भी रिलीज हुए हैं। पति पत्नी और वो 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके बाद अब कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके खत्म होते ही वे दोस्ताना 2 में जुट जाएंगे।

वहीं सारा और कार्तिक की फिल्म आज कल अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसकी शूटिंग दिल्ली, उदयपुर, मुंबई और हिमाचल प्रदेश में की गई है। फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा भी हैं।

End of Article